फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2020: RR vs SRH: Match report: Sunrisers hyderabad defeated Rajasthan Royals with 8 wickets

IPL 2020: मनीष-विजय की शतकीय साझेदारी, राजस्थान को हराकर SRH प्लेऑफ की दौड़ में शामिल

Fri, 23 Oct 2020 05:46 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 23 Oct 2020 05:46 AM IST
विज्ञापन
IPL 2020: RR vs SRH: Match report: Sunrisers hyderabad defeated Rajasthan Royals with 8 wickets
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान - फोटो : PTI

आईपीएल के इस सत्र में अपना पहला मैच खेल रहे जैसन होल्डर (3/33) की शानदार गेंदबाजी के बाद मनीष पांडे (83*) और विजय शंकर (52*) की मदद से सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को आठ विकेट से हरा दिया। दुबई में खेले गए सीजन के 40वें मुकाबले में मनीष और विजय शंकर के बीच तीसरे विकेट पर 140 रन की अविजित साझेदारी हुई। कप्तान डेविड वार्नर के भरोसे पर खरे उतरते हुए गेंदबाजों ने पहले राजस्थान को छह विकेट पर 154 रन तक सीमित रखा और फिर टीम ने 18.1 ओवरों में दो विकेट पर 156 रन बना लिए।  

विज्ञापन


चौथी टीम के लिए रेस हुई कड़ी :  
हैदराबाद की यह दसवें मैच में चौथी जीत है और अब प्लेऑफ के लिए रेस और दिलचस्प हो गई है। अब तीन टीमें हो गई हैं जिनके खाते में चार-चार जीत दर्ज हैं। नेट रनरेट आगे अहम भूमिका निभा सकती है। हैदराबाद अपने नेट रनरेट के कारण ही पांचवें नंबर पर है। पहले तीन स्थान तो दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लगभग तय हैं। चौथी टीम के लिए रेस कठिन हो गई है। पांच टीमें चौथे स्थान के लिए जबर्दस्त होड़ में हैं। राजस्थान की टीम सातवीं हार के साथ 7वें स्थान पर आ गई है। 
विज्ञापन


मनीष ने खेली दमदार पारी :  
मैन ऑफ द मैच बने मनीष पांडे ने अपनी 47 गेंदों की पारी में चार चौके और आठ छक्के लगाए। हैदराबाद के लिए इस मैच में जीत जरूरी थी। ऐसे में जब आर्चर ने सनराइजर्स कप्तान डेविड वार्नर (04) को पहले ओवर में और जॉनी बेयरस्टो (10) तीसरे ओवर में आउट कर दिया था तब मनीष ने विजय शंकर के साथ मोर्चा संभाल लिया। मनीष ने जहां आक्रमण करने की जिम्मेदारी संभाली वहीं विजय शंकर ने एक छोर संभालने में ज्यादा दिलचस्पी ली। पावरप्ले में मनीष ने स्टोक्स के पांचवें ओवर में दो छक्के लगाए जबकि युवा गेंदबाज कार्तिक त्यागी के छठे ओवर में एक चौका और दो छक्के जड़े। इससे पहले राजस्थान की ओर से संजू सैमसन (36) ने सर्वाधिक रन बनाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राजस्थान ने पॉवरप्ले में 47 रन
बल्लेबाजी का निमंत्रण पाकर उतरी राजस्थान के रॉबिन उथप्पा (19 रन, 13 गेंद) ने चौका और छक्का जड़ते हुए तेज शुरुआत की थी लेकिन गैर बल्लेबाजी छोर पर दूसरे रन के प्रयास में चौथे ओवर में वह रनआउट हो गए। बेन स्टोक्स (30) ने इस ओवर में दो चौके जड़े थे। पहले छह ओवरों में एक विकेट पर 47 रन आए थे जिसमें छह चौके और एक छक्का शामिल था। आठवें ओवर में राशिद की गेंद पर स्टोक्स का कैच शंकर से छूटा था तब वह 17 रन पर खेल रहे थे। 


सैमसन-स्टोक्स ने जोड़े 56 रन 
संजू सैमसन और स्टोक्स के बीच 56 रन की साझेदारी 12वें ओवर में होल्डर ने तोड़ी जब अपनी धीमी गेंद पर उन्होंने सैमसन को बोल्ड आउट कर दिया। इससे पिछली गेंद पर उन्होंने मिडविकेट पर छक्का जड़ा था। अगले ओवर में राशिद ने स्टोक्स को आउट कर दिया। इसके बाद हैदराबाद के गेंदबाजों ने पकड़ बना ली। राजस्थान ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए। बटलर (09) को विजय शंकर ने नदीम के हाथों कैच कराया। कप्तान स्टीव स्मिथ (19) और रियान पराग (20) के विकेट होल्डर के खाते में गए। जोफरा आर्चर (16*) ने अंतिम ओवर में एक चौका और छक्का जड़कर स्कोर को 150 के पार पहुंचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed