{"_id":"5f74c2d18ebc3ea372520da7","slug":"ipl-2020-robin-uthappa-seen-applying-saliva-on-the-ball-against-kkr","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL 2020: KKR के खिलाफ मैच के दौरान राजस्थान के उथप्पा ने तोड़ा ICC का नियम, मिली चेतावनी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2020: KKR के खिलाफ मैच के दौरान राजस्थान के उथप्पा ने तोड़ा ICC का नियम, मिली चेतावनी
Thu, 01 Oct 2020 12:48 AM IST
गौरव पाण्डेय
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Thu, 01 Oct 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
रॉबिन उथप्पा
- फोटो : एएनआई
कोरोना काल में यूएई में चल रहे आईपीएल के 13वें सीजन में राजस्थान रॉयल्स के अनुभवी खिलाड़ी रोबिन उथप्पा की लापरवाही सामने आई। उन्हें कोलकाता के खिलाफ खेले गए मैच में गेंद पर थूक लगाते देखा गया। इसके बाद उन्हें अंपायर द्वारा चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
दरअसल कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ मैच में फील्डिंग के दौरान तीसरे ओवर की चौथी पर रोबिन उथप्पा ने सुनील नरेन का आसान कैच छोड़ दिया। इसके बाद उन्होंने गेंद पर लार लगाकर उसे गेंदबाज जयदेव उनादकट को वापस किया।
विज्ञापन
Robin Uthappa just used saliva on the cricket ball. Is it not banned by @ICC#RRvKKR#IPL2020 @bhogleharsha pic.twitter.com/EWilsl9Z01
— बेरोज़गार (@ItsRaviMaurya) September 30, 2020
विज्ञापन
बता दें कि कोविड-19 महामारी के संक्रमण की रोकथाम के लिए आईसीसी ने क्रिकेट के मैदान में कई बदलाव किए हैं। इसमें गेंद पर लार या थूक लगाने पर प्रतिबंध लगाना भी शामिल है। आईसीसी के इस नियम को तोड़ने पर शुरुआती चेतावनी के साथ पेनाल्टी का प्रावधान है।
गौरतलब है कि कोविड-19 महामारी के चलते आईसीसी ने कुछ नए नियम बनाए हैं। आईसीसी के नियम के अनुसार गेंद चमकाने के लिए थूक लगाने पर एक टीम को प्रति पारी दो बार चेतावनी दी जा सकती है। लेकिन, ऐसा बार-बार करने पर पेनाल्टी के तौर पर बल्लेबाजी कर रही टीम को पांच रन दिए जाने का प्रावधान किया गया है।