फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2020 : RCB Vs MI Match Report, Cricket Score Match News In Hindi, RCB Wins In Superover, Ishan Kishan Missed Century

IPL 2020: चैलेंजर्स की सुपरओवर में रोमांचक जीत, एक रन से शतक से चूके मुंबई के ईशान किशन

Tue, 29 Sep 2020 04:32 AM IST
योगेश साहू स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई।
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई। Published by: योगेश साहू Updated Tue, 29 Sep 2020 04:32 AM IST
विज्ञापन
IPL 2020 : RCB Vs MI Match Report, Cricket Score Match News In Hindi, RCB Wins In Superover, Ishan Kishan Missed Century
आरसीबी बनाम मुंबई इंडियंस - फोटो : अमर उजाला

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने सोमवार को मुंबई इंडियंस को सुपर ओवर में हराकर तीन मैचों में अपनी दूसरी जीत दर्ज कर ली। इससे पहले रोमांच के शिखर पर पहुंचकर मैच टाई हो गया था। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी का निमंत्रण पाकर आरोन फिंच (52) देवदत्त पडीक्कल (54)और एबी डीविलियर्स (55*) की बदौलत तीन विकेट पर 201 रन बनाए थे।

विज्ञापन


मुंबई की ओर से ईशान किशन (99) और कीरोन पोलार्ड (नाबाद 60) की मदद से 5 विकेट पर 201 रन ही बना सकी। उडाना के अंतिम ओवर में 18 रन और अंतिम गेंद पर पांच रन की जरूरत थी लेकिन पोलार्ड चौका ही लगा सके और मैच टाई हो गया था। 
विज्ञापन


सुपर ओवर में मुंबई की ओर से हार्दिक और 20 गेंदों पर अर्द्धशतक बनाने वाले पोलार्ड उतरे थे। बेंगलोर की ओर से नवदीप सैनी के हाथ में गेंद थी। मुंबई ने सात रन बनाए। पहली गेंद पर हार्दिक ने एक रन लिया, दूसरी गेंद पर पोलार्ड ने, तीसरी गेंद खाली गई जबकि चौथी गेंद पर पोलार्ड ने चौका जड़ लिया। पांचवीं गेंद पर पोलार्ड आउट हो गए। अंतिम गेंद पर हार्दिक एक रन ही बना पाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आठ रन का लक्ष्य लेकर उतरी बेंगलोर की टीम से कप्तान विराट और एबी डीविलियर्स ने बुमराह की पहली दो गेंदों पर एक-एक रन लिया। तीसरी गेंद पर खाली गई। चौथी गेंद पर एबी ने चौका जड़ा। पांचवीं गेंद पर एक रन आया और अंतिम गेंद पर कोहली ने जीत दिला दी। आईपीएल-13 में यह दस दिन में दूसरा सुपरओवर है। इससे पहले दूसरे ही दिन दिल्ली ने पंजाब पर सुपर जीत हासिल की थी। 

इससे पहले निमंत्रण पाकर बल्लेबाजी पर उतरी मुंबई टीम के ओपनर फिंच और देवदत्त ने पहले विकेट के लिए 81 रन जोड़कर आरसीबी को सकारात्मक शुरुआत दी। फिंच ने आईपीएल-13 में पहला और लीग में कुल 14वां अर्द्धशतक लगाया। इसके बाद डीविलियर्स ने 24 गेंदों पर चार चौकों और चार छक्कों की मदद से नाबाद 55 रन की लाजवाब पारी खेली।

शिवम दुबे ने भी दस गेंदों पर नाबाद 27 रन का उपयोगी योगदान दिया। अंतिम ओवर में दुबे ने तीन छक्के लगाकर स्कोर 200 के पार पहुंचाया। देवदत्त और डीविलियर्स का यह तीन मैचों में दूसरा अर्द्धशतक है। हैदराबाद के खिलाफ इन्होंने क्रमश: 56 और 51 रन की पारियां खेली थीं। फिंच को रोहित ने जीवनदान दिया था जिसका उन्होंने अच्छा लाभ उठाया। टीम ने पहले छह ओवरों में जो 59 रन बनाए उनमें से 40 रन फिंच के बल्ले से निकले थे। 

कोहली का फिर नहीं चला बल्ला
कप्तान विराट कोहली लगातार तीसरे मैच में नाकाम रहे। उन्होंने 11 गेंदों तक संघर्ष किया और केवल तीन रन बनाकर चाहर की गेंद पर कवर पर खड़े रोहित शर्मा को कैच का अभ्यास कराया। कोहली ने तीन मैचों में केवल 18 रन बनाए हैं। कोहली जब क्रीज पर रहे तो रन गति भी धीमी पड़ी। पडीक्कल ने ऐसे में पैटिनसन पर लगातार दो छक्के लगाए और फिर पोलार्ड पर चौका जड़कर टूर्नामेंट का अपना दूसरा पचासा पूरा किया। 

एबी ने किया छक्के से अर्द्धशतक पूरा
बोल्ट की धीमी गेंद पर पोलार्ड ने सीमा रेखा पर पडीक्कल का शानदार कैच लिया लेकिन इस बीच डीविलियर्स अपने रंग में आ चुके थे। डीविलियर्स ने बुमराह के एक ओवर में दो छक्कों और चौके की मदद से 18 रन बटोरे।


उन्होंने बोल्ट की गेंद भी छक्के के लिए भेजी और फिर बुमराह के अगले ओवर में 90 मीटर दूर गए छक्के से अर्द्धशतक पूरा किया। डीविलियर्स ने पडीक्कल के साथ 62 रन जोड़े और दुबे के साथ 47 रन की अटूट साझेदारी की। मुंबई के लिए ट्रेंट बोल्ट ने 24 रन देकर दो विकेट लिए लेकिन जेम्स पैटिंसन और जसप्रीत बुमराह अपना प्रभाव नहीं छोड़ पाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed