फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2020: RCB vs KKR: Match Report: Ab de villiers brilliant fifty, Royal Challengers Bangalore defeated Kolkata Knight riders with huge margin

IPL 2020: डिविलियर्स के तूफान के बाद गेंदबाजों का कमाल, RCB ने KKR को दी करारी शिकस्त

Tue, 13 Oct 2020 12:33 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 13 Oct 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
IPL 2020: RCB vs KKR: Match Report: Ab de villiers brilliant fifty, Royal Challengers Bangalore defeated Kolkata Knight riders with huge margin
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर - फोटो : PTI

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने सोमवार को जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम को करारी शिकस्त दी। शारजाह के छोटे मैदान में खेले गए लीग के 28वें मुकाबले में विराट ब्रिगेड ने केकेआर की टीम को 82 रनों के विशाल अंतर से हराया। एबी डिविलियर्स की 73 रनों की तूफानी पारी और फिर गेंदबाजों की धारधार गेंदबाजी के आगे कोलकाता की टीम ने घुटने तक दिए। 

विज्ञापन


मैच में विराट ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद देवदत्त पडीक्कल और आरोन फिंच ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई और आठवें ओवर में ही 67 रन बना लिए। हालांकि पडीक्कल 32 रन पर रसेल का शिकार हुए। वहीं 27 रन के बाद फिंच भी तीन रन से अर्धशतक से चूक गए और 47 रन पर प्रसिद्ध कृष्णा के हाथों आउट हुए। लेकिन इसके बाद कप्तान विराट कोहली और डिविलियर्स ने पारी को संभाला और बिना कोई अतिरिक्त विकेट गंवाए 46 गेंदों में 100 रनों की अटूट साझेदारी की और टीम के स्कोर को 194 रन पर ले गए। इस साझेदारी के दौरान अधिकतर रन डिविलियर्स के बल्ले से निकले। उन्होंने मात्र 33 गेंदों में 73 रन बनाए। इस दौरान पांच चौके और छह ताबड़तोड़ छक्के भी लगाए। वहीं विराट 28 गेंदों में 33 रन बनाकर नाबाद रहे।
विज्ञापन




आखिरी की 30 गेंदों में 83 रन
एक वक्त ऐसा लग रहा था कि आरसीबी की टीम 150 रन ही बना पाएगी। उसके 15 ओवर में दो विकेट पर 111 रन थे और डिविलियर्स नौ गेंदों में आठ और विराट 21 गेंदों में 20 रन बनाकर खेल रहे थे। लेकिन इसके बाद डिविलियर्स ने अपना गियर बदला और अगले पांच ओवर में 83 रन बना डाले। इस दौरान 65 रन अकेले डिविलियर्स ने बनाए। उन्होंने नगरकोटी, कमिंस और रसेल तीनों के ही ओवर में छक्के-चौके लगाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


केकेआर के बल्लेबाज फेल:
आरसीबी के 195 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता की टीम ने चौथे ही ओवर में अपना पहला विकेट गंवा दिया। पहला मैच खेल रहे टॉम बैंटन को सैनी ने आठ रन पर बोल्ड कर दिया। इसके बाद एक छोर से शुभमन गिल ने पारी को संभाला लेकिन दूसरी छोर से केकेआर के विकेटों का गिरना जारी रहा। बैंगलोर के गेंदबाजों के आगे कोलकाता का कोई भी बल्लेबाज ज्यादा देर तक टिक नहीं पाया। पूरी टीम 20 ओवर में नौ विकेट 112 रन ही बना पाई। केकेआर की तरफ से शुभमन गिल ने सर्वाधिक 34 रन बनाए।


बैंगलोर की शानदार गेंदबाजी:
टूर्नामेंट की शुरुआत में कमजोर गेंदबाजी से परेशान बैंगलोर की टीम ने जबरदस्त गेंदबाजी की। टीम की तरफ से क्रिस मॉरिस और वाशिंगटन सुंदर ने दो-दो विकेट चटकाए। इनके अलावा सैनी, सिराज, उडाना और चहल को एक-एक विकेट मिले। चहल ने किफायती गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में मात्र 12 रन तो मॉरिस ने चार ओवर में 17 रन दिए।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed