फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2020: RCB vs DC: Preview and prediction of Match between Delhi capitals and Royal Challengers Bangalore

IPL 2020: दिल्ली और बैंगलोर में नंबर दो की लड़ाई, आज हर हाल में जीत जरूरी

Mon, 02 Nov 2020 06:49 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 02 Nov 2020 06:49 AM IST
विज्ञापन
IPL 2020: RCB vs DC: Preview and prediction of Match between Delhi capitals and Royal Challengers Bangalore
दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर - फोटो : अमर उजाला

आईपीएल 2020 में आज लीग स्टेज का 55वां मुकाबला खेला जाएगा। दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच होने वाला यह मुकाबला दोनों के लिए बेहद अहम है। अबू धाबी में आज होने वाले इस मुकाबले में जीतने वाली टीम प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर जाएगी तो वहीं हारने वाली टीम पर टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा मंडराने लगेगा।

विज्ञापन


अप्रत्यक्ष रूप से दोनों ही टीमों के बीच यह मुकाबला एक तरह का क्वार्टरफाइनल होगा, जीतने वाली टीम क्वालीफायर्स-1 में पहुंच जाएगी। जीतने वाली टीम शीर्ष दो में पहुंच जाएगी, ऐसे में उस टीम के पास फाइनल में पहुंचने के लिए दो मौके होंगे। इसे देखते हुए आज का मुकाबला रोमांचक होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


यहां दोनों ही टीमों के लिए पिछले कुछ मुकाबले बेहद निराशाजनक रहे हैं। दिल्ली जहां पिछले चारों मुकाबले हारी है वहीं बैंगलोर को भी लगातार तीन हार का सामना करना पड़ा है। स्टार खिलाड़ियों से भरी दोनों टीमें आज फिर से उस खोई हुई लय को हासिल कर जीत की पटरी पर लौटना चाहेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो हफ्ते पहले जीती थी दिल्ली
श्रेयस अय्यर की अगुवाई में दिल्ली की टीम ने पहले चरण में ज्यादातर टीमों को हराया। उसके बाद टीम के प्रदर्शन में गिरावट आना शुरू हो गया। बल्लेबाजों के प्रदर्शन में गिरावट आने लगी तो गेंदबाज भी संघर्ष करते दिखे। टीम की सलामी जोड़ी भी कुछ मैचों को छोड़कर अच्छा शुरुआत नहीं दिला सकी। लगातार दो शतक जड़ने वाले धवन का बल्ला भी खामोश हो गया, वहीं पंत इस सीजन में एक भी अर्धशतक नहीं लगा पाए। इन सबको देखते हुए आज टीम को अपने इन स्टार खिलाड़ियों से काफी उम्मीदें होंगी।

विराट-डिविलियर्स पर आरसीबी का पूरा दारोमदार:
बैंगलोर की टीम भी पहले चरण में शानदार प्रदर्शन करने के बाद पिछले कुछ मुकाबलों में जूझते नजर आई है। विराट की आरसीबी अपने पिछले तीनों मुकाबले गँवा गंवा चुकी है। इसके बाद एक बार फिर से टीम के विराट और डिविलियर्स पर अधिक निर्भरता पर सवाल होने लगे हैं। टीम के सलामी बल्लेबाज आरोन फिंच कुछ खास नहीं कर पाए हैं, वहीं देवदत्त पडीक्कल अच्छे फॉर्म में हैं लेकिन पिछले कुछ मैचों में विराट और डिविलियर्स की तरह ही फेल हुए हैं। क्रिस मोरिस और नवदीप सैनी भी गेंदबाजी में लय में नहीं दिखे हैं। ऐसे में आरसीबी को भी जीत के लिए अपने स्टार खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

दोनों टीमें:

दिल्ली कैपिटल्स:
श्रेयस अय्यर (कप्तान), पृथ्वी शॉ, अजिंक्य रहाणे, शिखर धवन, एनरिच नार्जे, आवेश खान, संदीप लामिछाने, कगिसो रबाडा, कीमो पॉल, मोहित शर्मा, ललित यादव, अक्षर पटेल, हर्षल पटेल, रवि अश्विन, मार्कस स्टोइनिस, डैनियल सैम्स, ऋषभ पंत, एलेक्स केरी, शिमरोन हेटिमर, प्रवीण दुबे और तुषार देशपांडे

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर:
विराट कोहली (कप्तान), एबी डिविलियर्स, देवदत्त पडिक्कल, गुरकीरत सिंह, मोईन अली, मोहम्मद सिराज, नवदीप सैनी, पार्थिव पटेल, पवन नेगी, शिवम दूबे, उमेश यादव, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, आरोन फिंच, क्रिस मॉरिस, डेल स्टेन, इसुरु उदाना, जोशुआ फिलिप, पवन देशपांडे, शाहबाज़ अहमद, एडम ज़म्पा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed