आईपीएल के पहले सीजन की चैंपियन रही राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2020 के ऑक्शन में कई खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ा है। नीलामी में इस सीजन के लिए राजस्थान ने अपनी 25 सदस्यीय टीम पूरी कर ली। टीम ने अपने कई स्टार खिलाड़ियों को रिटेन किया था और अंजिक्य रहाणे को दिल्ली कैपिटल्स के अंकित राजपूत से ट्रेड विंडो के तहत बदल लिया था। स्टीव स्मिथ की कप्तानी वाली इस टीम का प्रदर्शन 2019 के आईपीएल में कुछ खास नहीं रहा था। रॉयल्स ने कोलकाता से रिलीज रॉबिन उथप्पा को तीन करोड़ में अपनी टीम में शामिल कर लिया।
IPL 2020: रॉयल हुए रॉबिन उथप्पा, नीलामी के बाद ऐसी है राजस्थान की पूरी टीम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Fri, 20 Dec 2019 06:25 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन