फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2020: Quarantine done, RCB to begin three week training camp

IPL 2020: RCB कल से तीन हफ्ते का ट्रेनिंग शिविर शुरू करेगा, होटल की बालकनी में दिखे विराट

Wed, 26 Aug 2020 07:59 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Wed, 26 Aug 2020 07:59 PM IST
सार

टीम इंडिया के कप्तान विराट ने होटल के कमरे में वर्कआउट किया। वे बालकनी में पुश-अप्स लगाते नजर आ रहे हैं। साथ ही डंबल्स के जरिए वेट ट्रेनिंग भी कर रहे हैं।

विज्ञापन
IPL 2020: Quarantine done, RCB to begin three week training camp
rcb

विस्तार

विराट कोहली की अगुआई वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) की टीम छह दिन के अनिवार्य पृथकवास से गुजरने के बाद इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगामी सत्र के लिए गुरुवार से तीन हफ्ते का ट्रेनिंग शिविर शुरू करेगी। खिलाड़ी जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में ट्रेनिंग करेंगे।

विज्ञापन


आरसीबी के क्रिकेट संचालन निदेशक माइक हेसन ने कहा, 'खिलाड़ियों ने पिछले कुछ महीने कई तरह के माहौल में बिताए हैं और फिटनेस तथा ट्रेनिंग के अलग अलग स्तर पर हैं। इसलिए सभी के लिए एक तरह की ट्रेनिंग सत्र के लिए तैयारी करने का सही तरीका नहीं होगा।'
विज्ञापन


View this post on Instagram

Welcome to Captain Kohli’s b̶a̶l̶c̶o̶n̶y̶ gym. Seize the day! #PlayBold #BoldIsFit #WeAreChallengers

A post shared by Royal Challengers Bangalore (@royalchallengersbangalore) on

विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'हमारे सहयोगी स्टाफ की टीम ऐसे तरीके से काम करती रहेगी जिसमें लचीलापन होगा और प्रत्येक खिलाड़ी की मदद कर पाएगा।' हेसन ने कहा, 'खिलाड़ियों को मानसिक, शारीरिक और भावनात्मक रूप से निखारने के लिए हमारे पास बेहद कुशल सहयोगी स्टाफ है, जिससे कि तैयारी में प्रत्येक खिलाड़ी की मदद हो सके और वे अपना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेलने के लिए तैयार रहें।'

कोहली की अगुआई में आरसीबी की टीम एक बार फिर अपने पहले आईपीएल खिताब के लिए चुनौती पेश करेगी। मुख्य कोच साइमन कैटिच ने कहा, 'हमारी तैयारी इसके इर्द गिर्द घूमती है कि खिलाड़ियों को ट्रेनिंग के लिए कम से कम तीन हफ्ते का समय देना है, जिसके कि उनका शरीर प्रतियोगिता के लिए तैयार हो जाए।'


कैटिच ने बताया कि उन्होंने शुरू में समूहों में ट्रेनिंग की योजना बनाई, जिससे कि लंबे ब्रेक के बाद बल्लेबाजों को पर्याप्त समय मिले। एक साथ पूरी टीम के ट्रेनिंग नहीं करने से कोरोना वायरस संक्रमण का जोखिम कम करने में भी मदद मिलेगी। आरसीबी के खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की क्रिकेट अकादमी में ट्रेनिंग करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed