RR vs KXIP, IPL 2020: क्रिस गेल लगातार तीसरे मैच से बाहर, राजस्थान रॉयल्स की टीम में भारी बदलाव
IPL 2020: इंडियन प्रीमियर लीग में आज किंग्स इलेवन पंजाब और राजस्थान रॉयल्स के बीच टक्कर जारी है। राजस्थान ने अपने पहले मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स को पटका था। दूसरी ओर राहुल की अगुवाई वाली KXIP ने अपना पहला मैच सुपर ओवर में दिल्ली से गंवाया था। दूसरे मैच में उसने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को रौंदा था, जिसमें कप्तान केएल राहुल ने रिकॉर्ड शतक ठोका था। आज टॉस गंवाकर पंजाब की टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है।
Steve Smith has won the toss and #RR will bowl first in Match 9 of #Dream11IPL.#RRvKXIP pic.twitter.com/XXSqoCx2HY
— IndianPremierLeague (@IPL) September 27, 2020विज्ञापन
राजस्थान रॉयल्स में बटलर की वापसी
राजस्थान रॉयल्स की टीम में जोस बटलर की वापसी हुई है, उनकी जगह डेविड मिलर को बाहर होना पड़ा। युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल भी यह मैच नहीं खेल रहे। पेसर अंकित राजपूत की टीम में एंट्री हुई है।
𝐁𝐮𝐭𝐭𝐥𝐞𝐫 𝐤𝐡𝐞𝐥 𝐫𝐚𝐡𝐚 𝐡𝐚𝐢 𝐤𝐲𝐚? 🤔🤨#RRvKXIP | #HallaBol | #RoyalsFamily | #Dream11IPL pic.twitter.com/71UONmTnE6
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) September 27, 2020
KXIP की टीम में कोई बदलाव नहीं
आरसीबी के खिलाफ मिली जीत के बाद पंजाब की प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं है। संभावना जताई जा रही थी कि शारजाह के छोटे मैदान के मद्देनजर यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल को मौका मिलेगा, लेकिन वह लगातार तीसरा मैच भी नहीं खेलेंगे।
- बल्लेबाज: मयंक अग्रवाल, केएल राहुल, करुण नायर, सरफराज खान
- विकेटकीपर: निकोलस पूरन
- ऑलराउंडर: ग्लेन मैक्सवेल, जेम्स नीशम
- गेंदबाज: रवि बिश्नोई, मुरुगन अश्विन, मोहम्मद शमी और शेल्डन कॉट्रेल
A look at the Playing XI for #RRvKXIP https://t.co/T6B9MF7F54 #Dream11IPL pic.twitter.com/h9TnPXrOEM
— IndianPremierLeague (@IPL) September 27, 2020