फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2020: Now Cardiac screening is also compulsory for corona positive players in IPL

IPL 2020: देना होगा दिल का टेस्ट, अब आसान नहीं कोरोना पॉजिटिव क्रिकेटर्स की वापसी

Wed, 09 Sep 2020 08:54 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Wed, 09 Sep 2020 08:54 AM IST
सार

कोविड पॉजिटिव क्रिकेटरों के तीन कोरोना टेस्ट निगेटिव आने के बाद होंगे कार्डियक स्ट्रेस टेस्ट। कार्डियक एमआरआई जैसे परीक्षण से भी गुजरना होगा। गेंदबाजी, क्षेत्ररक्षण, रनिंग का भार उठाने में क्रिकेटर्स की क्षमता आंकी जाएगी।

विज्ञापन
IPL 2020: Now Cardiac screening is also compulsory for corona positive players in IPL
आईपीएल में अब दिल की जांच - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईपीएल में खेलने वाले क्रिकेटरों के लिए कोविड-19 में फंसने के बाद टूर्नामेंट में मैदान पर वापसी चुनौतीपूर्ण होगी। तीन कोरोना टेस्टों की रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद उनके दिल संबंधी कई टेस्ट किए जाएंगे। इनमें ईसीजी, ईकोकार्डियोग्राफी के अलावा कार्डिएक स्ट्रेस टेस्ट और कार्डियक एमआरआई शामिल हैं, इनके जरिए देखा जाएगा कि कोरोना ने कहीं क्रिकेटर के दिल को नुकसान तो नहीं पहुंचाया है। कोरोना के बाद क्रिकेटर मैदान पर गेंदबाजी, क्षेत्ररक्षण और रनिंग का भार उठाने में सक्षम है या नहीं। चेन्नई सुपरकिंग्स के मीडियम पेसर दीपक चाहर और ऋतुराज गायकवाड़ की इसी प्रक्रिया से गुजरने के बाद मैदान पर वापसी होगी।

विज्ञापन

10वें, 13वें, 14वें दिन होगा कोविड टेस्ट  

IPL 2020: Now Cardiac screening is also compulsory for corona positive players in IPL
चेन्नई सुपरकिंग्स - फोटो : सोशल मीडिया

दोनों क्रिकेटरों को एकांतवास में गए 11 दिन हो चुके हैं, इनके अलावा सीएसके के 11 अन्य सदस्य भी एकांतवास में हैं। इन सभी का एकांतवास के 10वें, 13वें और 14वें दिन कोविड टेस्ट होगा। सभी  का एक टेस्ट हो चुका है। तीनों रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद इन्हें जैव सुरक्षा वातावरण (बायो बबल) में घुसने का मौका मिलेगा। 

वापसी से पहले टेस्ट जरूरी
बीसीसीआई और एशियाई क्रिकेट काउंसिल से जुड़े रहे जाने-माने स्पोर्ट्स मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. अशोक आहुजा का मानना है कि किसी भी खिलाड़ी या क्रिकेटर के कोविड पॉजिटिव पाए जाने के बाद पहले कुछ दिन उस पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। यह देखना जरूरी है कि कोविड से उबरने वाला क्रिकेटर गेंदबाजी, बल्लेबाजी और क्षेत्ररक्षण का पूरा भार उठाने में सक्षम है या नहीं। उस परिस्थति में यह और भी महत्वपूर्ण है जब कोई खिलाड़ी या क्रिकेटर कोविड के नहीं दिखने वाले लक्षणों के लिए पॉजिटिव पाया जाता है। इसी को ध्यान में रख बोर्ड कई तरह के टेस्ट करा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

..लेकिन साई नहीं अपना रही यह तरीका, जो खतरनाक

IPL 2020: Now Cardiac screening is also compulsory for corona positive players in IPL

डॉ. आहुजा का कहना है कि शोध में सामने आया है कि यह वायरस दिल, गुर्दे, फेफड़े को नुकसान पहुंचा शरीर की प्रतिरोधी क्षमता प्रभावित कर रहा है, जिसके चलते किसी भी खिलाड़ी या क्रिकेटर की मैदान पर वापसी आसान नहीं होगी। ऐसे समय में मेडिकल टीम की निगरानी बेहद अहम है। डॉ. आहुजा कहते हैं कि बोर्ड क्रिकेटरों की मैदान पर वापसी के लिए गंभीर कदम उठा रही है, लेकिन साई ने ऐसा नहीं किया है। हॉकी, बैडमिंटन, साइक्लिंग में कोविड पॉजिटिव आने वाले ओलंपिक की तैयारियों में जुटे खिलाडिय़ों को सीधे अस्पताल से ट्रेनिंग के लिए भेजा गया है। यह बेहद खतरनाक है। कई देशों में खिलाडिय़ों को कोविड पॉजिटिव पाए जाने के बाद उन्हें ट्रेनिंग शुरू करने से पहले कोविड केयर क्लीनिक में रखा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed