{"_id":"5e94b2598ebc3e77b1075343","slug":"ipl-2020-nothing-is-clear-now-predicting-about-october-november-window-is-too-early-says-dhumal","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL पर तस्वीर अभी साफ नहीं, अक्टूबर-नवंबर में विंडो को लेकर कुछ भी कहना जल्दबाजी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL पर तस्वीर अभी साफ नहीं, अक्टूबर-नवंबर में विंडो को लेकर कुछ भी कहना जल्दबाजी
Tue, 14 Apr 2020 12:11 AM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Tue, 14 Apr 2020 12:11 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) के कोषाध्यक्ष अरुण धूमल ने सोमवार को कहा कि फिलहाल बोर्ड आईपीएल के भविष्य को लेकर फैसला लेने की स्थिति में नहीं है। क्या टूर्नमेंट अक्टूबर-नवंबर में आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप की जगह कराया जा सकता है? इसके जवाब में उन्होंने कहा, 'अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा।'
विज्ञापन
कोरोना वायरस महामारी के कारण आईपीएल 15 अप्रैल तक रद्द कर दिया गया है। देशव्यापी लॉकडाउन दो हफ्ते के लिए और बढाए जाने की संभावना के बीच अप्रैल मई में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का होना मुमकिन नहीं है। धूमल ने कहा, 'अभी तस्वीर धुंधली है। हमें नहीं पता कि लॉकडाउन कब खत्म होगा? जब यही नहीं पता तो बात कैसे कर सकते हैं।'
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 'सरकार की ओर से फैसला आने के बाद ही ताजा हालात की समीक्षा करके कोई निर्णय लिया जा सकता है। अभी कोई कयास लगाना जल्दबाजी होगी।'
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि बीसीसीआई पदाधिकारियों के बीच सोमवार को कोई कॉन्फ्रेंस कॉल नहीं होनी थी। उन्होंने कहा, 'हम सभी लगातार संपर्क में हैं। सिर्फ आईपीएल ही नहीं काफी प्रशासनिक और कानूनी काम भी बाकी है। आज कोई कॉन्फ्रेंस कॉल नहीं होनी थी क्योंकि तस्वीर साफ होने तक बात करने के लिए कुछ नहीं है।'
विज्ञापन
ऐसी भी अटकलें हैं कि आईपीएल अक्टूबर-नवंबर में हो सकता है। धूमल ने कहा, 'मुझे एक बात बताइए। अगर ऑस्ट्रेलिया में छह महीने के लिए लॉकडाउन है तो वे अपने खिलाड़ियों को अगले महीने आने की अनुमति कैसे देंगे? यात्रा पर पाबंदियां जारी रहने पर क्या होगा। यह नहीं भूलना चाहिए कि बाकी बोर्ड से भी रजामंदी लेनी होगी।'
उन्होंने कहा, 'भारत में लॉकडाउन खत्म होने पर भी कुछ बड़े शहर कोविड-19 हॉटस्पॉट रहते हैं तो क्या हम अपने खिलाड़ियों की जान जोखिम में डालेंगे। फिर खिलाड़ी महीनों तक अभ्यास के बिना कैसे खेलेंगे।'