फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2020: MI vs SRH: Predicted and probable playing 11 of mumbai indians and sunrisers hyderabad

IPL 2020: वार्नर और रोहित होंगे आमने-सामने, कुछ ऐसी हो सकती है SRH और मुंबई की प्लेइंग XI

Sun, 04 Oct 2020 07:46 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 04 Oct 2020 07:46 AM IST
विज्ञापन
IPL 2020: MI vs SRH: Predicted and probable playing 11 of mumbai indians and sunrisers hyderabad
मुंबई vs हैदराबाद - फोटो : social media

मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद दोनों ही टीमों के लिए आईपीएल का 13वां सीजन अब तक बढ़िया साबित हुआ है। दोनों ने ही चार में से दो मुकाबले जीते हैं और अंक तालिका में क्रमशः तीसरे और चौथे स्थान पर बरकरार पर है। आज जब दोनों टीमें शारजाह के छोटे मैदान में आमने-सामने होंगी तो बड़े स्कोर के साथ जीत दर्ज कर अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेंगी। ऐसे में दोनों टीमें कुछ ऐसी प्लेइंग XI के साथ उतर सकती हैं।

विज्ञापन

मुंबई इंडियंस:
मुंबई ने पिछले मैच में शानदार खेल दिखाया था। हालांकि उसके सलामी बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक का खराब फॉर्म जारी है, लेकिन टीम उनपर फिर सकती है। रोहित और डिकॉक फिर से पारी की शुरुआत कर सकते हैं। मध्यक्रम में इशान किशन, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, कीरोन पोलार्ड, क्रुणाल पांड्या का खेलना लगभग तय है। गेंदबाजी में ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, राहुल चाहर, जेम्स पैटिंसन फिर से दिख सकते हैं।

बल्लेबाज: रोहित शर्मा, इशान किशन, सूर्यकुमार यादव
विकेटकीपर: क्विंटन डिकॉक
ऑलराउंडर: हार्दिक पांड्या, कीरोन पोलार्ड, क्रुणाल पांड्या
गेंदबाज: ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, राहुल चाहर, जेम्स पैटिंसन

विज्ञापन
विज्ञापन

सनराइजर्स हैदराबाद
हैदराबाद के लिए भुवनेश्वर कुमार की चोट चिंता का विषय है, ऐसे में उनकी जगह किसी अन्य खिलाड़ी को मौका मिल सकता है। टीम की तरफ से फिर से डेविड वार्नर और जॉनी बेयरस्टो पारी की शुरुआत करते दिख सकते हैं। वहीं मध्यक्रम में मनीष पांडे, केन विलियमसन, प्रियम गर्ग, अभिषेक शर्मा, अब्दुल समद फिर से मैदान में उतर सकते हैं। गेंदबाजी में राशिद खान, टी नटराजन, खलील अहमद और संदीप शर्मा को मौका मिल सकता है। 

बल्लेबाज: डेविड वार्नर, मनीष पांडे, केन विलियमसन, प्रियम गर्ग
विकेटकीपर: जॉनी बेयरस्टो
ऑलराउंडर: अभिषेक शर्मा, अब्दुल समद
गेंदबाज: राशिद खान, टी नटराजन, खलील अहमद और संदीप शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed