फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2020: MI vs KKR: Match report: Mumbai Indians defeated Kolkata Knight Riders

IPL 2020: मुंबई की यूएई में पहली जीत, रोहित की कप्तानी पारी से इंडियंस ने KKR को 49 रन से दी शिकस्त

Thu, 24 Sep 2020 05:38 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 24 Sep 2020 05:38 AM IST
विज्ञापन
IPL 2020: MI vs KKR: Match report: Mumbai Indians defeated Kolkata Knight Riders
रोहित शर्मा - फोटो : twitter@mipaltan

हिटमैन रोहित शर्मा (80 रन, 54 गेंद, 6 छक्के, 3 चौके) की कप्तानी पारी के बाद गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइटराइडर्स को 49 रन से पराजित कर यूएई में अपनी पहली जीत दर्ज की। यह मुंबई की इस सत्र की भी पहली जीत है। उसे पहले मुकाबले में चेन्नई से हार मिली थी। 

विज्ञापन


विज्ञापन


मुंबई ने 2014 में यूएई में खेले गए सभी पांच मुकाबले और इस सत्र का पहला मुकाबला भी हारा था। मुंबई से मिले 196 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए कोलकाता की टीम नौ विकेट पर 146 रन ही बना पाई। कप्तान कार्तिक (30), पैट कमिंस (33) और नीतिश राणा (24) ही मुंबई के गेंदबाजों के सामने टिक पाए। मुंबई की ओर से पैटिंसन, ट्रेंट बोल्ट, बुमराह और राहुल चाहर ने दो-दो विकेट झटके। कोलकाता 2013 के बाद पहली बार अपना शुरुआती मुकाबला हारी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रोहित-यादव ने जोड़े 90 रन : 
इससे पहले मुंबई ने पांच विकेट पर 195 रन बनाए। रोहित ने सूर्यकुमार यादव (47 रन) के साथ दूसरे विकेट के  लिए 90 रन और सौरभ तिवारी (21) के साथ तीसरे विकेट के लिए 49 रन जोड़े।

रोहित का 37वां अर्द्धशतक : 
कमिंस पांचवें ओवर में गेंदबाजी के लिए आए। उनकी शॉर्ट पिच गेंदों पर रोहित ने पुल शॉट की अपनी महारत दिखाई और दो छक्के लगाए। आंद्रे रसेल को भी उन्होंने यही सबक सिखाया। नरेन और कुलदीप भी उन्हें रोकने में असफल रहे। रोहित ने इसके बाद 39 गेंदों पर आईपीएल का 37वां और टी-20 में अपना 61वां अर्द्धशतक पूरा किया। फिर कुलदीप के आखिरी ओवर में दो छक्के जड़े। कमिंस के दूसरे स्पैल में छक्का जड़ने वाले सौरभ ने नरेन की गेंद पर लांग ऑफ पर आसान कैच दिया।

हार्दिक हिट-विकेट होने वाले 11वें बल्लेबाज : 
हार्दिक ने नारायण पर दो चौके और एक छक्का जड़ा। वह (18) हिटविकेट आउट हुए। आईपीएल के इस सीजन में वह हिट विकेट होने वाले पहले जबकि लीग में इस तरह आउट होने वाले वे 11वें खिलाड़ी हैं। पहले सीजन (2008) में मुंबई के ही मुसविर खोटे पंजाब के खिलाफ हिट-विकेट हुए थे। वहीं, पिछली बार 2019 में राजस्थान रॉयल्स के रियान पराग कोलकाता के खिलाफ ही हिट-विकेट हुए थे।

कमिंस पड़े सबसे महंगे : 
कोलकाता के सबसे महंगे खिलाड़ी पैट कमिंस गेंदबाजी में भी महंगे साबित हुए। नीलामी में 15.50 करोड़ में बिके कमिंस आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी हैं। उन्होंने तीन ओवर में 49 रन लुटाए। हालांकि उन्होंने बल्लेबाजी में 12 गेंदों में चार छक्कों और एक चौके की मदद से 33 रन जड़कर कुछ भरपाई की। युवा शिवम मावी ने प्रभावित किया और 32 रन देकर दो विकेट लिए। कोलकाता ने ने टॉस जीतकर कमिंस की बजाय संदीप वारियर और मावी से गेंदबाजी का आगाज कराया।

मावी ने फेंका सत्र का पहला मेडन ओवर : 
वारियर के पहले ओवर में रोहित ने जहां छक्का जड़ा तो उनके दूसरे ओवर में सूर्यकुमार ने चार चौके जड़े। मावी ने इस बीच न सिर्फ मेडन ओवर किया बल्कि क्विंटन डिकॉक (एक) को हवा में लहराता कैच देने के लिए भी मजबूर किया। उन्होंने रोहित की पारी का भी कमिंस के हाथों कैच करवाकर अंत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed