फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2020: MI vs DC: Preview and prediction of 27th match between Delhi capitals and Mumbai Indians

IPL 2020: मुंबई और दिल्ली के बीच टॉप की टक्कर, स्टार खिलाड़ियों के बीच होगी भिड़ंत

Sun, 11 Oct 2020 02:32 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 11 Oct 2020 02:32 PM IST
सार

कुल मैच : 24
मुंबई जीत : 12
दिल्ली जीत : 12
3-2 : का रिकॉर्ड दिल्ली के पक्ष में है दोनों टीमों के बीच पिछले पांच मुकाबलों में

विज्ञापन
IPL 2020: MI vs DC: Preview and prediction of 27th match between Delhi capitals and Mumbai Indians
मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

इंडियन प्रीमियर लीग के मौजूदा सत्र में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स की टीमें रविवार को जब आमने-सामने होंगी तो इस बड़ी जंग में कई महारथियों के आपसी मुकाबलों पर भी नजरें रहेंगी। शीर्ष पर चल रही दोनों टीमों का बल्लेबाजी शीर्ष क्रम जबर्दस्त है और मध्यक्रम बेहद मजबूत। इसके साथ ही दोनों के पास धारदार गेंदबाजी आक्रमण है। अबुधाबी के बड़े मैदान पर 170 का स्कोर अच्छा कहा जाएगा लेकिन मुंबई और दिल्ली के बल्लेबाजों को देखते हुए 200 रन का स्कोर भी सुरक्षित नहीं है। 

विज्ञापन


धवन से बड़ी पारी का इंतजार :  
शिखर धवन को दिल्ली को अच्छी शुरुआत देनी होगी। कई मैचों में अच्छी शुरुआत के बावजूद वह बड़ी पारी नहीं खेल सके हैं। इस बड़े मुकाबले में उनसे ऐसी उम्मीद होगी। पृथ्वी शॉ और ऋषभ पंत की भी यह पहली परीक्षा होगी जिन्हें बुमराह और बोल्ट का सामना करना होगा। दिल्ली के लिए अच्छी बात शिमरोन हेटमायर का फॉर्म में लौटना है जिन्होंने रॉयल्स के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया। कप्तान श्रेयस अय्यर खुद जबर्दस्त फॉर्म में हैं। देखना होगा कि रोहित शर्मा एंड कंपनी के सामने वह कैसी कप्तानी करते हैं।
विज्ञापन


मुंबई के पास अनुभवी पेस अटैक : 
अगर किसी मामले में एक टीम का पलड़ा भारी है तो वह तेज गेंदबाजों के अनुभव के मामले में मुंबई इंडियंस का। जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट के पास वर्षों का अनुभव है और वे निर्णायक साबित हो सकते हैं। मुंबई के पास हार्दिक पंड्या और कीरोन पोलार्ड जैसे ऑलराउंडर हैं जो अपने दम पर मैच का पासा पलट सकते हैं। क्रुणाल पंड्या भी उपयोगी साबित हुए हैं। दिल्ली के पास कागिसो रबाडा और एनरिच नोर्त्जे के रूप में फॉर्म में चल रहे तेज गेंदबाज हैं। वहीं स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने भी प्रभावी प्रदर्शन किया है। चोटिल अमित मिश्रा की कमी अक्षर पटेल ने पूरी कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

संभावित एकादस

मुंबई इंडियंस:
क्विंटन डीकॉक (विकेटकीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, हार्दिक पांड्या, कीरोन पोलार्ड, क्रुणाल पांड्या, जेम्स पैटिनसन, राहुल चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह

दिल्ली कैपिटल्स:
शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, श्रेयस अय्यर (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, शिमरोन हेटमेयर, अक्षर पटेल, हर्षल पटेल, आर अश्विन, कागिसो रबाडा, एनरिच नोर्त्जे

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed