{"_id":"5f94bbf88ebc3e9bb543098c","slug":"ipl-2020-kxip-vs-srh-match-report-kings-xi-punjab-defeated-sunrisers-hyderabad-in-close-contest","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL 2020: पंजाब के गेंदबाजों ने छीनी हैदराबाद के जबड़े से जीत, SRH ने 13 गेंदों में गंवाए छह विकेट","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2020: पंजाब के गेंदबाजों ने छीनी हैदराबाद के जबड़े से जीत, SRH ने 13 गेंदों में गंवाए छह विकेट
Sun, 25 Oct 2020 05:12 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Sun, 25 Oct 2020 05:12 AM IST
विज्ञापन
किंग्स XI पंजाब
- फोटो : PTI
किंग्स इलेवन पंजाब की टीम जब सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आईपीएल 2020 के 43वें मैच में सात विकेट पर 126 रन ही बना सकी थी तो किसने सोचा था कि पंजाब की टीम इस लक्ष्य को बचाने में सफल रहेगी। गेंदबाजों क्रिस जॉर्डन (3/17) और अर्शदीप सिंह (3/23) के डेथ ओवरों में बेहतरीन प्रदर्शन ने मैच की तस्वीर बदल दी। अंतिम चार ओवरों में हैदराबाद ने सात विकेट खो दिए। पंजाब यह रोमांचक मैच 12 रन से जीतने में सफल रही।
विज्ञापन
सोलहवें ओवर में हैदराबाद के तीन विकेट पर 99 रन थे। उसे 24 गेंदों पर 28 रन चाहिए थे। मैच सनराइजर्स के पक्ष में नजर आ रहा था लेकिन अपने दूसरे स्पैल में उतरे जॉर्डन ने मनीष को स्थानापन्न सुचित के हाथों कैच करा दिया। अगले ओवर में अर्शदीप ने विजय शंकर (26) को पवेलियन भेज दिया। इसके बाद जॉर्डन ने 19वें ओवर में होल्डर (05) और राशिद खान को आउट कर मैच को रोमांचक मोड़ दे दिया। अंतिम ओवर में 14 रन चाहिए थे लेकिन अर्शदीप ने दूसरी और तीसरी गेंद पर संदीप और प्रियम गर्ग को आउट कर पंजाब को जीत की राह दिखा दी। पांचवीं गेंद पर खलील अहमद के रनआउट होने से पूरी टीम सिमट गई।
विज्ञापन
दुबई में खेले गए मुकाबले में हैदराबाद के कप्तान डेविड वार्नर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। पंजाब के कप्तान लोकेश राहुल (27), मनदीप सिंह (17) और क्रिस गेल (20) ने शुरुआत तो अच्छी की लेकिन लय नहीं हासिल कर सके। टीम ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए। पूरन ने 28 गेंदों पर सर्वाधिक 32 रन बनाए। टीम ने 20 ओवर में सात विकेट पर 126 रन बनाए। जवाब में हैदराबाद की पूरी टीम 114 रन पर ही सिमट गई।
विज्ञापन