फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2020: KXIP scored the lowest run of IPL history super over, Delhi capitals wins

IPL 2020: आईपीएल के इतिहास में KXIP ने सुपर ओवर में बनाए सबसे कम रन, दिल्ली ने चटाई धूल

Mon, 21 Sep 2020 01:12 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 21 Sep 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
IPL 2020: KXIP scored the lowest run of IPL history super over, Delhi capitals wins
दिल्ली कैपिटल्स - फोटो : twitter@DelhiCapitals

आईपीएल 2020 का दूसरा मैच पूरी तरह से अनिश्चितताओं और उतार-चढ़ाव से भरा रहा। रविवार को दुबई में खेला गया टूर्नामेंट का दूसरा मुकाबला टाई रहा, जिसका परिणाम सुपर ओवर के माध्यम से निकला। दिल्ली कैपिटल्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच का यह रोमांचक मुकाबला सुपरओवर में पहुंचने वाला आईपीएल 2020 का पहला मुकाबला बना। मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने बाजी मारी और टूर्नामेंट की पहली जीत का स्वाद चखा।

विज्ञापन


पढ़ें आखिरी ओवर का रोमांच, जब तीन गेंद पर एक रन नहीं बना पाई पंजाब।
विज्ञापन


दिल्ली और पंजाब के बीच खेला गया यह मुकाबला बराबरी पर खत्म हुआ। दोनों ही टीमों ने आठ विकेट पर 157 रन बनाए। इसके बाद दोनों के बीच आखिरी परिणाम के लिए सुपर ओवर खेला गया, जिसमें दिल्ली ने जीत हासिल की। आइए जानते हैं सुपर ओवर के रोमांच के बारे में।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली कैपिटल्स के लिए कागिसो रबाडा गेंदबाजी करने आए। वहीं किंग्स इलेवन पंजाब के लिए कप्तान केएल राहुल और निकोलस पूरण ने मोर्चा संभाला।

पंजाब की बल्लेबाजी 
पहली गेंद: रबादा की गेंद पर केएल राहुल ने डीप स्क्वायर की तरफ खेलकर 2 रन चुराए
दूसरी गेंद: रबादा की पटकी हुई शार्ट गेंद पर राहुल ने मारना चाहा लेकिन सीधा अक्षर पटेल के हाथ में कैच दे बैठे।
तीसरी गेंद: रबादा ने पूरी तेजी से स्टंप पर गेंद फेंकी और पूरण बोल हो गए

दिल्ली को तीन रन का लक्ष्य
पंजाब ने मात्र दो रन बनाए, जो आईपीएल इतिहास के सुपर ओवर का सबसे कम रन बना। अब दिल्ली को जीत के लिए 3 रन का लक्ष्य मिला। पंजाब के लिए दो रन बचाने की जिम्मेदारी अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को मिली, वहीं दिल्ली को जिताने के लिए ऋषभ पंत और श्रेयर अय्यर क्रीज पर आए

दिल्ली की धमाकेदार जीत
पहली गेंद: 
शमी की पहली गेंद पर पंत कोई रन नहीं बना पाए
दूसरी गेंद: शमी की दूसरी गेंद काफी बाहर वाइड गई और दिल्ली को एक रन मिले
तीसरी गेंद: शमी ने लेग साइड पर गेंद फेंकी जिसे पंत ने फाइन लेग की तरफ खेलकर दो रन बटोर लिए। इसके साथ ही दिल्ली ने मैच अपने नाम कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed