फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2020 Know How match between KXIP and DC tied in last over

IPL 2020 DCvsKXIP: सुपर ओवर से पहले वो आखिरी तीन गेंद, एक रन नहीं बना सकी पंजाब

Mon, 21 Sep 2020 01:14 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 21 Sep 2020 01:14 AM IST
विज्ञापन
IPL 2020 Know How match between KXIP and DC tied in last over
मयंक अग्रवाल - फोटो : twitter@IPL

आईपीएल के 13वें सीजन का दूसरा मैच रविवार को दुबई में खेला गया। उतार-चढ़ाव से भरे मुकाबले में पंजाब और दिल्ली का यह मैच टाई हो गया, जिसके बाद सुपर ओवर से निकले मैच के परिणाम में दिल्ली ने बाजी मार ली। इससे पहले मैच के आखिरी ओवर में कभी दिल्ली तो कभी पंजाब जीत के करीब पहुंची, लेकिन 20वें ओवर की आखिरी गेंद पर क्रिस जॉर्डन के आउट होने की वजह से मैच टाई हो गया। 

विज्ञापन


मैच में आखिरी और निर्णायक ओवर सांसे थमा देने वाला था। पंजाब को जीत के लिए छह गेंदों में 13 रनों की दरकार थी और क्रीज पर मयंक अग्रवाल और क्रिस जॉर्डन मौजूद थे। उधर दिल्ली की तरफ से गेंद स्टोइनिस के हाथों में थी। आइए जानते हैं आखिरी ओवर के एक-एक गेंद के रोमांच के बारे में।

विज्ञापन

पहली गेंद: 
स्टोइनिस की गेंद पर मयंक अग्रवाल ने गेंदबाज के ऊपर से शॉट खेला और छह रन हासिल किए।

दूसरी गेंद:
स्टोइनिस ने मिडिल स्टंप पर योर्कर गेंद डाली, जिसे अग्रवाल ने लॉन्ग ऑन की तरफ खेलकर दो रन ले लिए। यहां पर पंजाब की टीम जीत के मुहाने पर खड़ी थी और उसे जीत के लिए चार गेंदों में पांच रन की जरुरत थी।

तीसरी गेंद: 
स्टोइनिस ने स्टंप पर गेंद फेंकी जिसे अग्रवाल ने लॉन्ग ऑफ की दिशा में कट कर दिया और पंजाब के खाते में चार रन और जुड़ गए। पंजाब की टीम को अब तीन गेंदों में सिर्फ एक रन चाहिए थे और अग्रवाल क्रीज पर थे।

चौथी गेंद:
स्टोइनिस ने ऑफ साइड में बाहर की तरफ गेंद फेंकी और इसपर पंजाब को कोई रन नहीं मिला।

पांचवीं गेंद:
स्टोइनिस ने यहां चालाकी दिखाई और ऑफ साइड में फुल टॉस गेंद फेंकी, इसपर मयंक अग्रवाल ने स्वीपर कवर की तरफ से शॉट खेलना चाहा लेकिन गेंद सीधे हेटमायर के हाथों में दे दी। मयंक 60 गेंदों में 89 रन बनाकर आउट हुए।

छठी और आखिरी गेंद:
इस गेंद पर पंजाब को जीत के लिए सिर्फ एक रन की दरकार थी और जॉर्डन सामने मौजूद थे। स्टोइनिस ने एक बार फिर से फुल टॉस गेंद फेंकी, जिसे जॉर्डन ने स्क्वायर लेग की तरफ सीधा रबादा के हाथों में खेल दिया और आउट हो गए। इसके बाद मैच टाई पर खत्म हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed