{"_id":"5dfb4efb8ebc3e88043938e4","slug":"ipl-2020-kolkata-knightriders-buy-eoin-morgan-for-rs-5-crore-25-lakhs-in-auction","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL 2020 Auction: KKR ने विश्व चैंपियन कप्तान मॉर्गन पर खेला बड़ा दांव, बन सकते हैं टीम के कप्तान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2020 Auction: KKR ने विश्व चैंपियन कप्तान मॉर्गन पर खेला बड़ा दांव, बन सकते हैं टीम के कप्तान
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Thu, 19 Dec 2019 04:05 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
इयोन मॉर्गन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कोलकाता में चल रहे आईपीएल 2020 के ऑक्शन की शुरुआत हो चुकी है। इंग्लैंड क्रिकेट टीम के सीमित ओवर के कप्तान और इंग्लिश टीम को पहली वन-डे क्रिकेट में विश्व चैंपियन बनाने वाले कप्तान इयोन मॉर्गन को कोलकाता नाइटराइडर्स ने पांच करोड़ 25 लाख की बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया है।
2 of 4
इयोन मोर्गन
- फोटो : सोशल मीडिया
बाएं हाथ के बल्लेबाज इयोन मॉर्गन की कप्तानी में इंग्लैंड की टीम ने अपनी मेजबानी में विश्व कप 2019 का खिताब अपने नाम किया था। इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को फाइनल मुकाबले में हराया था। टीम के कप्तान होने के साथ ही इयोन मिडिल ऑर्डर के दमदार बल्लेबाज हैं। मध्यक्रम में इयोन मॉर्गन तूफानी पारी खेलते हैं। विश्व कप में अफगानिस्तान के खिलाफ मॉर्गन ने धमाकेदार शतकीय पारी खेली थी।
3 of 4
मॉर्गन चोटिल
- फोटो : social media
इयोन मॉर्गन ने साल 2010 में रॉयल चैंलेंजर्स बैंगलोर की तरफ से खेलते हुए आईपीएल डेब्यू किया था। इसके बाद 2017 में उन्होंने किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेला। इन सात सालों में उन्होंने आईपीएल में कुल 52 मुकाबले खेले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
इयोन मॉर्गन
- फोटो : पीटीआई
इंग्लैंड क्रिकेट टीम के वन-डे और टी-20 फॉर्मेट के कप्तानी करने वाले मॉर्गन की बेस प्राइस 1.50 करोड़ रुपये थी। केकेआर ने उन्हें पांच करोड़ 25 लाख में रुपये में अपनी टीम में शामिल किया।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।