फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2020: जानें धोनी ने क्यों कहा, हमारे अधिकतर खिलाड़ी संन्यास ले चुके हैं, ये हमारे लिए अच्छी बात

Sun, 20 Sep 2020 05:15 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 20 Sep 2020 05:15 AM IST
विज्ञापन
IPL 2020: Know why Dhoni said, most of our players have retired, this is a good thing for us
एमएस धोनी - फोटो : twitter@IPL

महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में चेन्नई सुपरकिंग्स ने आईपीएल के 13वें सीजन में जीत से आगाज किया है। शनिवार को खेले गए टूर्नमेंट के पहले मैच में सीएसके ने गत विजेता मुंबई को पांच विकेट से शिकस्त दी। हालांकि जीत के बावजूद धोनी संतुष्ट नहीं दिखे। उन्होंने मैच के बाद कहा कि उनकी टीम को अभी कुछ विभागों में सुधार करने की जरूरत है।

IPL 2020: Know why Dhoni said, most of our players have retired, this is a good thing for us
एमएस धोनी - फोटो : pti

सीएसके के अपने चिर प्रतिद्वंद्वी और पिछले साल के चैंपियन मुंबई इंडियंस के खिलाफ पांच विकेट से जीत के बाद धोनी ने कहा, ‘काफी सकारात्मक पक्ष रहे लेकिन कुछ ऐसे विभाग हैं जिन पर काम करने की जरूरत है। विशेषकर टाइमिंग को लेकर। बाद में खेलते हुए ओस पड़ने तक थोड़ा मूवमेंट रहता था। ऐसे में अगर आपके पास विकेट बचे हों तो आप फायदे में रहते हो।

IPL 2020: Know why Dhoni said, most of our players have retired, this is a good thing for us
फाफ डुप्लेसिस और अंबाती रायुडू - फोटो : twitter@ChennaiIPL

धोनी ने रायुडु और डुप्लेसिस की साझेदारी को महत्वपूर्ण करार देते हुए कहा, ‘हमारे गेंदबाजों को लय हासिल करने में समय लगा। रायुडु ने फाफ के साथ बेहतरीन साझेदारी निभाई। हमारे अधिकतर खिलाड़ी संन्यास ले चुके हैं इसलिए अच्छी बात यह है कि हमारा कोई खिलाड़ी चोटिल नहीं है।’

विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2020: Know why Dhoni said, most of our players have retired, this is a good thing for us
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : Twitter

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके इस विकेटकीपर बल्लेबाज का यह पिछले साल विश्व कप के बाद पहला प्रतिस्पर्धी मैच था और उन्होंने कहा कि मैदान पर उतरना अलग तरह का अहसास होता है। धोनी ने कहा, ‘आपने बहुत अभ्यास किया हो लेकिन मैदान पर उतरकर खेलना भिन्न होता है। वहां आपको परिस्थितियों का आकलन करके अपना सर्वश्रेष्ठ देना होता है।’

विज्ञापन
IPL 2020: Know why Dhoni said, most of our players have retired, this is a good thing for us
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : twitter@msdfansofficial

गौरतलब है कि मैच में मुंबई ने पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर नौ विकेट पर 162 रन बनाए। चेन्नई ने मैन आफ दी मैच अंबाती रायुडु के 71 और फाफ डुप्लेसिस के नाबाद 58 रन की मदद से 19।2 ओवर में पांच विकेट पर 166 रन बनाकर जीत दर्ज की। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed