आईपीएल 2020 के पांचवें मुकाबले में बुधवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के स्टार गेंदबाज पैट कमिंस की जमकर धुनाई हुई। 15.5 करोड़ में बिकने वाले कमिंस ने सीजन के पहले मुकाबले के अपने पहले ही ओवर में 15 रन लुटाए।
2 of 5
कोलकाता नाइटराइडर्स बनाम मुंबई इंडियंस
- फोटो : ipl
मुकाबले में अपना मैच खेल रही केकेआर की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत अच्छी तो नहीं रही क्योंकि महज आठ रन के स्कोर पर क्विंटन डीकॉक के रूप में पहला झटका लगा। वह केवल एक रन बनाकर चलते बने।
3 of 5
रोहित शर्मा
- फोटो : social media
इसके बाद कप्तान रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव ने टीम को मजबूत शुरुआत दी। इसी क्रम में केकेआर ने पांचवां ओवर पैट कमिंस के हाथों थमाया। इस ओवर में कमिंस की जमकर धुनाई हुई। कमिंस ने अपने इस ओवर में 15 रन लुटाए। पहली गेंद वाइड थी। कमिंस के इस ओवर में हिटमैन रोहित शर्मा ने दो छक्के भी लगाए। इसके अलावा कमिंस ने अपने दूसरे व तीसरे ओवर में क्रमशः 15 और 16 रन लुटाए।
4 of 5
पैट कमिंस
- फोटो : ट्विटर
इस तरह पैट कमिंस ने तीन ओवरों में 16.3 की इकॉमनी से कुल 49 रन लुटाए। बता दें कि कमिंस को केकेआर ने इस बार की नीलामी में 15.5 करोड़ में खरीदा था, जो आईपीएल इतिहास में किसी विदेशी को मिलने वाली सर्वाधिक राशि थी।
5 of 5
मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइटराइडर्स
- फोटो : अमर उजाला
बता दें यह मुंबई इंडियंस का दूसरा मुकाबला है। पहला मुकाबला मुंबई ने चेन्नई के खिलाफ खेला था। इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस को पांच विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।