फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2020: Jason Holder replaces injured Mitchell Marsh at Sunrisers Hyderabad

मिचेल मार्श IPL 2020 से बाहर, यह कैरेबियाई स्टार लेगा सनराइजर्स हैदरबाद में उनकी जगह

Wed, 23 Sep 2020 05:28 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Wed, 23 Sep 2020 05:28 PM IST
सार

यह दूसरा मौका है जब मार्श चोट के कारण आईपीएल से बाहर हो गए हैं। वह 2017 में भी कंधे की समस्या के कारण टूर्नामेंट से बाहर हुए थे।

विज्ञापन
IPL 2020: Jason Holder replaces injured Mitchell Marsh at Sunrisers Hyderabad
मिचेल मार्श - फोटो : Social Media

विस्तार

सनराइजर्स हैदराबाद के ऑलराउंडर मिचेल मार्श चोटिल होकर आईपीएल 2020 से बाहर हो गए। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ टीम के पहले मैच में ही अपना टखना चोटिल कर लेने वाले इस ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर की जगह जेसन होल्डर को चुना गया है। वेस्टइंडीज के कप्तान होल्डर जल्द ही यूएई में सनराइजर्स की टीम से जुड़ेगे। सनराइजर्स ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर कहा, 'मिचेल मार्श चोट के कारण बाहर हो गए हैं, हम उनके जल्द उबरने की कामना करते हैं। आईपीएल 2020 में जेसन होल्डर उनकी जगह लेंगे।'

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे चोटिल हुए थे मिचेल मार्श?

IPL 2020: Jason Holder replaces injured Mitchell Marsh at Sunrisers Hyderabad
Mitchell Marsh - फोटो : social media

मार्श सोमवार को सनराइजर्स के पहले मैच में आरसीबी की पारी का पाचवां ओवर फेंकने आए थे। यह 28 साल का गेंदबाज हालांकि चार ही गेंद फेंक पाया क्योंकि अपनी दूसरी गेंद पर आरोन फिंच का ड्राइव रोकने के दौरान उनका दायां टखना मुड़ गया, वह इसके बाद सिर्फ दो और गेंद फेंक सके और लड़खड़ाते हुए मैदान से बाहर चले गए। मार्श बाद में लक्ष्य का पीछा करते हुए 10वें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए, लेकिन साफ दिख रहा था कि उन्हें खड़े होने में भी परेशानी हो रही है। SRH की ओर से 2014-15 सत्र में खेलने वाले होल्डर पिछली बार 2016 में कोलकाता नाइटराइडर्स की ओर से आईपीएल में खेले थे। वह हाल में कैरेबियाई प्रीमियर लीग में खेले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed