फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   MI vs DC, IPL 2020 Final Match Today: Mumbai Indians vs Delhi Capitals Cricket LIVE Score Today News Updates in Hindi

IPL 2020 Final, MI vs DC: आज दुबई में महामुकाबला, दिल्ली और मुंबई के बीच फाइनल

Tue, 10 Nov 2020 06:04 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 10 Nov 2020 06:04 PM IST
विज्ञापन
MI vs DC, IPL 2020 Final Match Today: Mumbai Indians vs Delhi Capitals Cricket LIVE Score Today News Updates in Hindi
दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस - फोटो : ट्विटर @ipl

MI vs DC, IPL Final 2020 Match Today: आज दुबई के अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम मुंबई इंडियंस अपना पांचवां खिताब जीतने उतरेगी तो उसके सामने पहली बार फाइनल में पहुंचने वाली आत्मविश्वास से ओतप्रोत दिल्ली कैपिटल्स की टीम होगी। रोमांच से भरपूर मुकाबलों के 52 दिन पूरे होने के बाद अब इस 'खास' आईपीएल का एक आखिरी मुकाबला शेष है। खास इसलिए कि तमाम चुनौतियों और बाधाओं के बावजूद इसके सफल आयोजन ने दर्शकों को कोरोना वायरस महामारी से पैदा हुई नकारात्मकता से निजात पाने में मदद की है।

विज्ञापन

कौन किस पर भारी?

MI vs DC, IPL 2020 Final Match Today: Mumbai Indians vs Delhi Capitals Cricket LIVE Score Today News Updates in Hindi
आईपीएल 2020 - फोटो : ट्विटर @ipl

ऐसा बहुत कम ही होता है कि सबसे प्रबल दावेदार दो टीमें ही खिताब के लिए आपस में टकराए। इस बार हालांकि शीर्ष दो टीमें ही आमने-सामने हैं। मुंबई ने 15 में से 10 मैच जीते जबकि दिल्ली ने 16 में से नौ मैचों में जीत दर्ज की। मुंबई के खिलाड़ियों ने टूर्नामेंट में शुरू ही से दबदबा बनाये रखा। मुंबई के बल्लेबाजों ने 130 छक्के जड़े हैं जबकि दिल्ली ने 84 छक्के जमाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुंबई सितारों से सजी है

MI vs DC, IPL 2020 Final Match Today: Mumbai Indians vs Delhi Capitals Cricket LIVE Score Today News Updates in Hindi
मुंबई इंडियंस - फोटो : ट्विटर @mipaltan

आईपीएल के सबसे सफल कप्तान रोहित शर्मा की नजरें पांचवें खिताब पर है। क्विंटान डीकॉक का प्रदर्शन खास तौर पर काबिले तारीफ रहा। वहीं रोहित ने अपनी हैमस्ट्रिंग चोट को लेकर तमाम आशंकाओं को निर्मूल साबित करते हुए अच्छी कप्तानी की। ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिये भारतीय टीम में नहीं चुने जाने के गम को भुलाकर सूर्यकुमार यादव ने जिस तरह बल्लेबाजी की, वह मिसाल बन चुके हैं। अब तक वह 60 चौके और 10 छक्के लगा चुके हैं। सूर्यकुमार फिर से चयन समिति को बल्ले से जवाब देना चाहेंगे। ईशान किशन ने 29 छक्के लगाए हैं। दिल्ली के गेंदबाज कागिसो रबाडा (29 विकेट) और एनरिच नोर्जे (20 विकेट) अगर इन दोनों से पार पा भी लेते हैं तो पांड्या बंधु की चुनौती भी आसान नहीं है। दोनों जबरदस्त फॉर्म में भी हैं।

विज्ञापन

दिल्ली भी किसी से कम नहीं

MI vs DC, IPL 2020 Final Match Today: Mumbai Indians vs Delhi Capitals Cricket LIVE Score Today News Updates in Hindi
श्रेयस अय्यर - फोटो : ट्विटर @ipl

पिछले बारह सत्रों में फिसड्डी साबित होने के बाद पहली बार इस मुकाम तक पहुंची है। दिल्ली के लिए शिखर धवन 600 से अधिक रन बना चुके हैं। अब उन्हें जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट के सटीक यार्कर और इनस्विंग का सामना करने के लिए कुछ खास करना होगा। इस सत्र में तीन मैचों में मुंबई ने दिल्ली पर एकतरफा जीत दर्ज की है लेकिन अगर सबसे अहम मुकाबले में दिल्ली बाजी मार लेती है तो ये तीनों हार बेईमानी हो जाएंगी। दूसरे क्वालीफायर में लगा कि दिल्ली ने सही टीम संयोजन तलाश लिया है। पारी की शुरूआत मार्कस स्टोइनिस से कराने का फैसला सही रहा। श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत के औसत फॉर्म को देखते हुए शिमरोन हेटमेयर पर तेज बल्लेबाजी का जिम्मा होगा। पावरप्ले में आर अश्विन पर बड़ी जिम्मेदारी होगी, इसके साथ ही इस मैच के जरिए अय्यर का भविष्य में भारतीय टीम की कप्तानी के लिए दावा पुख्ता हो सकता है। रिकी पोंटिंग कुशल रणनीतिकार के रूप में अपनी साख मजबूत करेंगे।

दोनों टीम इस प्रकार है

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), आदित्य तारे, अनमोलप्रीत सिंह, अनुकुल रॉय, क्रिस लिन, धवल कुलकर्णी, दिग्विजय देशमुख, हार्दिक पांड्या, ईशान किशन, जेम्स पैटिंसन, जसप्रीत बुमराह, जयंत यादव, कीरोन पोलार्ड, क्रुणाल पांड्या, मिशेल मैकलेनगन, मोहसिन खान, नाथन कोल्टर-नाइल, प्रिंस बलवंत राय, क्विंटन डीकॉक, राहुल चाहर, सौरभ तिवारी, शेरफेन रदरफोर्ड, सूर्यकुमार यादव, ट्रेंट बोल्ट।

दिल्ली कैपिटल्स: श्रेयस अय्यर (कप्तान), कागिसो रबाडा, मार्कस स्टोइनिस, संदीप लामिछाने, ईशांत शर्मा, अजिंक्य रहाणे, रविचंद्रन अश्विन, शिखर धवन, शिमरोन हेटमेयर, एलेक्स केरी, मोहित शर्मा, पृथ्वी शॉ, ललित यादव, अवेश खान, अक्षर पटेल, तुषार देशपांडे, ऋषभ पंत, हर्षल पटेल, कीमो पॉल, अमित मिश्रा, एनरिच नॉर्ट्जे, डैनियल सैम्स।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed