फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2020: English and Aussie players will be available from first match, Quarantine time reduced to 36 hours

IPL के कोरोना नियम में बड़ा बदलाव, UAE पहुंचे विदेशी क्रिकेटर्स नहीं रहेंगे छह दिन क्वारंटीन

Fri, 18 Sep 2020 10:35 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Fri, 18 Sep 2020 10:35 AM IST
विज्ञापन
IPL 2020: English and Aussie players will be available from first match, Quarantine time reduced to 36 hours
आईपीएल से पहले दुबई का जगमगाता स्टेडियम - फोटो : @EmiratesCricket

डेविड वार्नर, स्टीव स्मिथ, जोफ्रा आर्चर और जोस बटलर जैसे खिलाड़ी इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें संस्करण के लिए यूएई पहुंच चुके  हैं। स्थानीय समयानुसार गुरुवार रात वह खाड़ी देश में उनके आगमन पर सभी का आरटी-पीसीआर परीक्षण किया गया। विमान में सवार होने से पहले भी सभी का एक टेस्ट हुआ था क्योंकि सभी खिलाड़ी एक जैव सुरक्षित वातावरण से दूसरे में प्रवेश कर रहे हैं।

विज्ञापन


इस बीच आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने ब्रिटेन से लौटने वाले ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के 21 क्रिकेटर को छह दिन के बजाय केवल 36 घंटे (डेढ़ दिन) तक पृथकवास पर रहने की इजाजत दे दी है, जिन फ्रेंचाइजी टीमों में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेटर हैं उन सभी ने ब्रिटेन से सीमित ओवरों की श्रृंखला खेल कर लौट रहे खिलाड़ियों के लिए पृथकवास की अवधि (कम करने की अपील की थी तथा सौरव गांगुली की अगुवाई वाले बीसीसीआई ने यूएई के संबंधित विभागों के साथ मसला सुलझा दिया है।
विज्ञापन


आईपीएल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर पीटीआई से कहा, 'हां, मैं इसकी पुष्टि कर सकता हूं कि इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के सभी खिलाड़ी छह दिन के बजाय 36 घंटे तक पृथकवास पर रहेंगे। मसला सुलझा लिया गया है तथा अधिकतर टीमों के शीर्ष खिलाड़ी पहले मैच से ही उपलब्ध रहेंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया के एक सीनियर खिलाड़ी ने बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली को पत्र लिखकर पृथकवास की अवधि छह के बजाय तीन दिन करने का अनुरोध किया था। बीसीसीआई ने कम से तीन फ्रेंचाइजी के अधिकारियों से बात की और वे फैसले से काफी खुश लग रहे हैं। इसका मतलब है कि चेन्नई सुपरकिंग्स (जोश हेजलवुड और टॉम करन), राजस्थान रॉयल्स (स्मिथ, बटलर और आर्चर) के खिलाड़ी पहले मैच से ही उपलब्ध रहेंगे।


इसी तरह से किंग्स इलेवन पंजाब के लिये ग्लेन मैक्सवेल और दिल्ली कैपिटल्स के लिए एलेक्स कैरी पहले मैच में खेल पाएंगे। केवल कोलकाता नाइटराइडर्स ही ऐसी फ्रेंचाइजी थी जो छह दिन के पृथकवास से प्रभावित नहीं हो रही थी क्योंकि उसका पहला मैच 23 सितंबर को है, उसकी टीम में इयोन मॉर्गन, टॉम बैंटन और पैट कमिंस जैसे खिलाड़ी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed