{"_id":"5f3e7c69a99da62f7734dace","slug":"ipl-2020-england-australia-players-likely-to-play-all-matches-rcb-chairman-sanjeev-churiwala","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों को यूएई में पृथकवास की जरूरत नहीं होगी: आरसीबी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों को यूएई में पृथकवास की जरूरत नहीं होगी: आरसीबी
Thu, 20 Aug 2020 07:07 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Thu, 20 Aug 2020 07:07 PM IST
विज्ञापन
आरसीबी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के चेयरमैन संजीव चूड़ीवाला ने गुरूवार को कहा कि इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में छह दिन के पृथकवास में रहने की जरूरत नहीं पड़ेगी क्योंकि वे पहले ही जैव सुरक्षित वातावरण में रह रहे हैं।
विज्ञापन
बैंगलोर की टीम में आरोन फिंच और मोईन अली जैसे खिलाड़ी हैं जो आईपीएल से पहले तीन टी20 और तीन वनडे की द्विपक्षीय श्रृंखला में खेलेंगे। सीमित ओवरों के ये मैच इंग्लैंड में चार से 16 सितंबर तक आयोजित होंगे। वहीं आईपीएल 19 सितंबर से शुरू होगा और पूरी संभावना है कि इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के सभी खिलाड़ी 17 सितंबर को विशेष विमान से यूएई पहुंचेंगे ताकि वे अपनी टीम के शुरूआती मैच के लिये उपलब्ध हो सकें।
विज्ञापन
चूड़ीवाला ने कहा, 'भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) की मानक परिचालन प्रक्रिया (एसओपी) से स्पष्ट है कि प्रत्येक खिलाड़ी को यूएई में पृथकवास में रहना होगा। हालांकि इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी पहले ही बायो-बबल में होंगे क्योंकि वे वहां श्रृंखला खेलेंगे।'
विज्ञापन
सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा
उन्होंने कहा, 'अगर वे उस बायो-बबल में बने रहते हैं तो हम एक चार्टर विमान भेज सकते हैं तो वे भी अन्य खिलाड़ियों की तरह ही सुरक्षित होंगे।' उन्होंने टीम के यूएई रवाना होने की पूर्व संध्या पर कुछ चुनिंदा पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा, 'लेकिन उन्हें वहां पहुंचने के बाद कोविड-19 जांच प्रक्रिया से गुजरना होगा। उनके मामले में यह जांच और सख्त होगी। सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा।'
अगर चीजें योजना के अनुसार रहीं तो खिलाड़ी शायद अपनी टीम के शुरूआती मैच के लिए भी उपलब्ध हो सकेंगे, वरना छह दिन के पृथकवास के कारण ऐसा नहीं हो पाएगा। आठ टीमों ने अपने खिलाड़ियों के लिए ट्रेनिंग शुरू करने से पहले तीन दिन के पृथकवास की मांग की थी लेकिन बीसीसीआई उनकी इस बात पर सहमत नहीं हुआ। इंग्लैंड पहले ही वेस्टइंडीज और पाकिस्तान की मेजबानी के दौरान जैविक रूप से सुरक्षित मौहाल में रह रहा था। वहीं महामारी के बाद इंग्लैंड में यह ऑस्ट्रेलिया की पहली श्रृंखला होगी।
कोविड-19 निगेटिव परीक्षण के प्रमाण पत्र दिखाने होंगे
यूएई सरकार के अनुसार दोनों देशों के खिलाड़ियों को कोविड-19 निगेटिव परीक्षण के प्रमाण पत्र दिखाने होंगे जो रवानगी से 96 घंटे से पहले के नहीं होने चाहिए। चूड़ीवाला ने संकेत दिया कि आईपीएल में हिस्सा लेने वाले दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ियों के लिए भी चार्टर फ्लाइट का इंतजाम किया जा सकता है।
उन्होंने कहा, 'दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी 22 अगस्त को जबकि इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी 17 सितंबर और श्रीलंका के खिलाड़ी एक सितंबर को यूएई पहुंचेंगे। इसमें मामूली बदलाव हो सकता है।'