फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2020: CSK vs KXIP: Predicted and probable playing XI of Chennai Super Kings and Kings Xi Punjab

IPL 2020: जीत की तलाश में पंजाब और CSK, हो सकते हैं कई बदलाव, ऐसी हो सकती है दोनों की प्लेइंग XI

Sun, 04 Oct 2020 06:28 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 04 Oct 2020 06:28 AM IST
विज्ञापन
IPL 2020: CSK vs KXIP: Predicted and probable playing XI of Chennai Super Kings and Kings Xi Punjab
पंजाब बनाम चेन्नई

आईपीएल का 13वां सीजन चेन्नई और पंजाब दोनों ही टीमों के लिए अभी तक अच्छा नहीं गुजरा है। दोनों ही टीमों ने अभी तक खेले गए चार मैचों में सिर्फ एक जीत हासिल की है। स्टार खिलाड़ियों से भरी पंजाब और सीएसके की टीम अंक तालिका में भी सातवें और आठवें स्थान पर बनी हुई है। ऐसे में आज दोनों ही टीमें जब आमने-सामने होंगी तो जीत की पटरी पर लौटने के लिए पूरा दम लगाएंगी। दोनों ही टीमों में कुछ बदलाव भी देखने को मिल सकते हैं, ऐसे में आइए जानते हैं दोनों की संभावित एकादस।

विज्ञापन

 

चेन्नई सुपर किंग्स:
सीएसके की तरफ से फाफ डुप्लेसिस और शेन वाटसन फिर से पारी की शुरुआत कर सकते हैं. वहीं मध्यक्रम में अंबाती रायुडू, ऋतुराज गायकवाड़, महेंद्र सिंह धोनी, ड्वेन ब्रावो, रविंद्र जडेजा, सैम करन मैदान में उतर सकते हैं। गेंदबाजी में दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, पीयूष चावला दिख सकते हैं.

बल्लेबाज: फाफ डुप्लेसिस, शेन वाटसन, अंबाती रायुडू, ऋतुराज गायकवाड़
विकेटकीपर: महेंद्र सिंह धोनी
ऑलराउंडर: ड्वेन ब्रावो, रविंद्र जडेजा, सैम करन
गेंदबाज: दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, पीयूष चावला

विज्ञापन
विज्ञापन

किंग्स XI पंजाब:
टीम के कप्तान केएल राहुल ने पिछले मैच में हार के बाद टीम में बदलाव के संकेत दिए थे. ऐसे में आज पंजाब में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं. पंजाब की तरफ से फॉर्म में चल रहे केएल राहुल और मयंक अग्रवाल एक बार फिर से ओपनिंग कर सकते हैं. वहीं मध्यक्रम में निकोलस पूरन, ग्लेन मैक्सवेल, सरफराज खान, मनदीप सिंह उतर सकते हैं. गेंदबाजी में क्रिस जोर्डन, मोहम्मद शमी, रवि बिश्नोई, कृष्णप्पा गौतम, शेल्डन कॉट्रेल दिख सकते हैं.

बल्लेबाज: मयंक अग्रवाल, निकोलस पूरन, सरफराज खान, मनदीप सिंह 
विकेटकीपर: केएल राहुल
ऑलराउंडर: ग्लेन मैक्सवेल
गेंदबाज: क्रिस जोर्डन, मोहम्मद शमी, रवि बिश्नोई, कृष्णप्पा गौतम, शेल्डन कॉट्रेल

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed