फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्रांतिकारी बदलाव के साथ होगा IPL 2020, घर में बैठकर ही हो सकती है कमेंट्री

Wed, 22 Jul 2020 07:41 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Wed, 22 Jul 2020 07:41 PM IST
विज्ञापन
IPL 2020: After sound check from South Africa, commentary from home likely in Indian premier league
आईपीएल 2020 - फोटो : सोशल मीडिया

कोविड-19 महामारी के कारण विश्व में लगातार नये बदलाव हो रहे हैं और ऐसे में स्टार स्पोर्ट्स ने भी सेंचुरियन पार्क में तीन टीमों के बीच खेले गए 36 ओवर के मैच में 'वर्चुअल कमेंट्री' का प्रयोग किया था। उम्मीद जताई जा रही है कि यूएई में होने जा रहे आईपीएल 2020 में भी इस तरह कई नए प्रयोग देखने को मिल सकते हैं। यह भी पढ़ें: कुछ जोश से भरे तो कोई खौफजदा, UAE में होने वाले IPL पर क्या कहते हैं विदेशी खिलाड़ी?

IPL 2020: After sound check from South Africa, commentary from home likely in Indian premier league
आईपीएल - फोटो : self

दरअसल, दक्षिण अफ्रीका के सेंचुरियन पार्क में रविवार को खेले गए मैच की इरफान पठान ने बड़ौदा में अपने घर से, दीप दासगुप्ता ने कोलकाता और संजय मांजरेकर ने मुंबई स्थित अपने आवास से कमेंट्री की थी। अपने घर से सैकड़ों किलोमीटर दूर हो रहे मैच की अपने घर से कमेंट्री करने के अनुभव को ऑलराउंडर इरफान पठान ने 'जादुई' करार दिया।

IPL 2020: After sound check from South Africa, commentary from home likely in Indian premier league
आईपीएल 2020 - फोटो : सोशल मीडिया

केवल कमेंटेटर ही नहीं बल्कि इससे जुड़े कर्मचारी भी देश के अन्य हिस्सों से 'लॉग इन' थे जबकि निदेशक मैसूर में बैठकर सब पर नजर रखे हुए था। अगर कुछ शुरुआती मसलों को छोड़ दिया जाए तो यह प्रयोग सफल रहा और आगामी आईपीएल में भी ऐसा हो सकता है। भले ही हिन्दी और अंग्रेजी कमेंट्री में ऐसा न हो, लेकिन क्षेत्रीय भाषाओं जैसे तमिल, तेलुगु और कन्नड़ में इसकी शुरुआत की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2020: After sound check from South Africa, commentary from home likely in Indian premier league
आईपीएल - फोटो : IPL twitter

पठान ने पीटीआई से कहा, 'यह असाधारण अनुभव था हालांकि हम पूरे समय चिंतित थे क्योंकि इंटरनेट स्पीड ऊपर नीचे हो सकती थी और इससे आवाज की क्वालिटी पर असर पडता। जब मैच का सीधा प्रसारण हो रहा हो तब कुछ भी हो सकता है क्योंकि टेक्नोलॉजी पूरी तरह से आपके नियंत्रण में नहीं है।'

विज्ञापन
IPL 2020: After sound check from South Africa, commentary from home likely in Indian premier league
आईपीएल 2020 - फोटो : ट्विटर

उन्होंने कहा, 'भले ही यह प्रदर्शनी मैच था, लेकिन हर कोई इसे गंभीरता से ले रहा था क्योंकि सभी चाहते थे कि खेल फिर से बहाल हो। स्टार अपनी योजना अच्छी तरह से बनाता है, लेकिन आईपीएल में घर से कमेंट्री करना बहुत बड़ी चुनौती होगी।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed