फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2019: Preview and statistical dream XI Prediction of KXIP vs SRH

IPL 2019: जीत की पटरी पर लौटना चाहेगा हैदराबाद, पंजाब के खिलाफ मुकाबला आज

Mon, 08 Apr 2019 09:05 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Mon, 08 Apr 2019 09:05 AM IST
सार

  • कुल मैच: 12
  • हैदराबाद जीत: 09
  • पंजाब जीत: 03
  • 02: मैच खेले गए दोनों टीमों के बीच पिछले सीजन में जिसमें एक-एक जीत के साथ मुकाबला बराबरी का रहा

विज्ञापन
IPL 2019: Preview and statistical dream XI Prediction of KXIP vs SRH
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम किंग्स इलेवन पंजाब

विस्तार

अपने पिछले मुकाबले में हार के बाद पंजाब और हैदराबाद की टीमें सोमवार को यहां आईएस बिंद्रा स्टेडियम में होने वाले इंडियन टी-20 लीग मैच में एक बार फिर जीत की राह पर लौटना चाहेंगे।

विज्ञापन


शनिवार को मुंबई के खिलाफ मुकाबले में हैदराबाद का मध्यक्रम चरमरा गया था और टीम 17.4 ओवरों में महज 96 रन पर लुढ़क गई थी। मुंबई के दिए 137 के लक्ष्य के आगे टीम को 40 रन से हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


दूसरी ओर पंजाब को पिछले मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स ने 22 रन से हराया था।  हैदराबाद और पंजाब दोनों के पांच-पांच मैचों में एकसमान तीन जीत के साथ छह-छह अंक हैं। हालांकि हैदराबाद बेहतर रनरेट के साथ अंक तालिका में बेहतर स्थिति में है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले तीन मैचों में सनराइजर्स के ओपनरों डेविड वॉर्नर और जॉनी बेयरस्टो ने शतकीय साझेदारियां निभाई, लेकिन जब यह ओपनर पिछले मैच में नहीं चले तो मध्यक्रम की कलई खुल गई।

हैदराबाद को अंतिम पांच ओवरों में जीत के लिए 53 रन बनाने थे जबकि उसके पांच विकेट शेष थे लेकिन अपना पदार्पण मैच खेल रहे अल्जारी जोसेफ ने छह विकेट लेकर मुंबई को शानदार जीत दिला दी।

विजय शंकर, मनीष पांडेय, दीपक हुड्डा और यूसुफ पठान कसौटी पर खरे नहीं उतर सके। गेंदबाजी के मोर्च पर भुवनेश्वर कुमार, संदीप शर्मा और सिद्धार्थ कौल अच्छा कर रहे हैं। अफगान की स्पिन जोड़ीदार राशिद खान और मोहम्मद नबी का प्रदर्शन भी शानदार है।

पंजाब को ओपनर गेल से बड़ी उम्मीद 

IPL 2019: Preview and statistical dream XI Prediction of KXIP vs SRH
गेल-राहुल - फोटो : social media

पंजाब की टीम चेन्नई के खिलाफ लोकेश राहुल (55) और सरफराज खान (67) की पारियों के बावजूद 161 रन का पीछा करते हुए पांच विकेट पर 138 ही बना सकी। पंजाब को उम्मीद है कि उसके आक्रामक ओपनर क्रिस गेल फिर से अच्छी पारी खेलेंगे।

मध्यक्रम में मयंक अग्रवाल, मनदीप सिंह, डेविड मिलर भी ज्यादा दायित्व संभालेंगे। तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और सैम करन के लिए यह टूर्नामेंट अच्छा रहा है। स्पिन विभाग में कप्तान अश्विन और मुरुगन पर भी रनों पर अंकुश लगाने की जिम्मेदारी रहेगी। 

टीमें इस प्रकार हैं

पंजाब: रविचंद्रन अश्विन (कप्तान), क्रिस गेल, लोकेश राहुल, एंड्रयू टाई, मयंक अग्रवाल, करुण नायर, मुजीब उर रहमान, डेविड मिलर, सैम करन, वरुण चक्रवर्ती, निकोलस पूरन, मोइसिस हेनरिक्स, हार्डस विलजोन, दर्शन नालकंड, सरफराज खान, अर्शदीप सिंह, अग्निवेश अयाची, हरप्रीत बरार, मुरुगन अश्विन, एंड्रयू टाई, अंकित राजपूत, मनदीप सिंह, सिमरन सिंह। 

हैदराबाद:  केन विलियम्सन (कप्तान), डेविड वॉर्नर, अभिषेक शर्मा, जॉनी बेयरस्टो, खलील अहमद, रिकी भुई, बासिल थंपी, श्रीवत्स गोस्वामी, मार्टिन गुप्टिल, दीपक हुड्डा, सिद्धार्थ कौल, मोहम्मद नबी, शहबाज नदीम, टी. नटराजन, मनीष पांडे, यूसुफ पठान, भुवनेश्वर कुमार, राशिद खान, रिद्धिमान साहा, संदीप शर्मा, विजय शंकर, शाकिब अल हसन और बिली स्टेनलेक।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed