बीसीसीआई ने आईपीएल के उद्घाटन समारोह के बजट के लिए रखी गई 20 करोड़ की राशि शनिवार को सैन्य बलों और सीआरपीएफ के लिए रखे जाने वाले आर्मी वेलफेयर फंड में दी।
2 of 5
ms dhoni
- फोटो : social media
बीसीसीआई विज्ञप्ति के अनुसार, सर्वसम्मति से फैसला किया गया कि 11 करोड़ रुपये भारतीय सेना, सात करोड़ रुपये सीआरपीएफ को जबकि एक-एक करोड़ रुपये नौसेना और वायुसेना को दिए जाएंगे। इसके अलावा चेन्नई की टीम ने भी 2 करोड़ की राशि शहीदों परिवारों की मदद के लिए दी है। चेन्नई के कप्तान एमएस धोनी ने खुद अपने हाथों से चेक सौंपा।
3 of 5
बीसीसीआई
- फोटो : file photo
बीसीसीआई का काम देख रही प्रशासकों की समिति (सीओए) ने पुलवामा आतंकी हमले के बाद भव्य उद्घाटन समारोह को रद्द करने का फैसला किया जिसमें 40 सीआरपीएफ जवान शहीद हो गए थे।
4 of 5
vinod rai
- फोटो : file photo
सीओए चेयरमैन विनोद राय ने कहा, महासंघ के तौर पर, हमें लगा कि आईपीएल का नियमित उद्घाटन समारोह नहीं कराया जाए बल्कि हमने इस राशि को किसी अच्छे काम के लिए देने का फैसला किया जो हर किसी के दिल के करीब है। वहीं उनकी सहयोगी डायना इडुल्जी ने कहा, यह स्वागत योग्य कदम है और आंतकी हमले में जिन्होंने अपनी जान गंवाई उनके प्रति सम्मान को दर्शाता है।
5 of 5
pulwama martyr
- फोटो : file photo
बीसीसीआई हमेशा राष्ट्रीय हित के प्रति संवेदनशील रहा है और जब भी जरूरत पड़ेगी इस तरह का योगदान करना जारी रखेगा। सीओए के सदस्य लेफ्टिनेंट थोडगे ने कहा, 'हमारे लिए राष्ट्रीय हित सर्वोपरि है। हम पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों के परिवारों और लोगों की भावनाएं समझते हैं।'
बता दें कि 14 फरवरी को पुलवामा में हुए आतंकी हमले में कम से कम 40 सीआरपीएफ जवान शहीद हो गए थे। जिसकी वजह से प्रशासकों की समिति ने इस साल आईपीएल सेरेमनी को धूम-धाम से ना मनाने का फैसला किया था।