फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ipl 2019 live scorecard and updates between KXIP vs RR

IPL 2019: राजस्थान को हराकर पंजाब ने दर्ज की 5वीं जीत, 12 रन से जीता मुकाबला

Wed, 17 Apr 2019 08:29 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Wed, 17 Apr 2019 08:29 AM IST
विज्ञापन
ipl 2019 live scorecard and updates between KXIP vs RR
पंजाब - फोटो : social media

केएल राहुल (52) की शानदार अर्धशतकीय पारी की बदौलत पंजाब ने मंगलवार को इंडियन टी-20 लीग के 32वें मुकाबले में राजस्थान को 12 रन से हराया। इसके साथ ही पंजाब ने इस सीजन की पांचवीं जीत दर्ज की।

विज्ञापन


इस जीत के साथ ही पंजाब की टीम अंकतालिका में 10 अंकों के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गई है। वहीं, इस हार के साथ राजस्थान की टीम 4 अंकों के साथ सातवें पायदान पर है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 182 रन बनाए। जवाब में राजस्थान की टीम 7 विकेट खोकर 168 रन ही बना सकी और मैच हार गई। शानदार गेंदबाजी के लिए पंजाब के कप्तान आर अश्विन को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने 4 ओवर में 24 रन देकर 2 विकेट चटकाए।
विज्ञापन


लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान की शुरुआत अच्छी तो रही, लेकिन पांचवें ओवर की पहली गेंद पर अर्शदीप सिंह ने राजस्थान को पहला झटका सलामी बल्लेबाजी जोस बटलर (23) के रूप में दिया। पहले विकेट के लिए 38 रन की साझेदारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां से राहुल त्रिपाठी ने संजू सैमसन के साथ मिलकर पारी को संभालने की कोशिश की , लेकिन 11.4 ओवर में कप्तान अश्विन ने संजू सैमसन (27) के क्लीन बोल्ड कर राजस्थान को दूसरा झटका दिया। दूसरे विकेट के लिए सैमसन ने त्रिपाठी के साथ मिलकर 59 रन की साझेदारी की। 

15.6 ओवर में पंजाब का तीसरा विकेट गिरा। आर अश्विन ने सेट बल्लेबाजी राहुल त्रिपाठी को मंयग अग्रवाल के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। उन्होंने 45 गेंदों में 4 चौके की मदद से 50 रन बनाए। इसके कुछ ही देर बाद बल्लेबाजी करने एश्टन टर्नर (0) को मुरुगन अश्विन ने अपना शिकार बनाया। टर्नर के रूप में राजस्थान को चौथा झटका लगा।

इससे पहले पंजाब ने राजस्थान के सामने 183 रन का लक्ष्य रखा है। केएल राहुल के अलावा डेविड मिलर ने 40 रन की पारी खेली। वहीं, राजस्थान की तरफ से जोफ्रा आर्चर ने 4 ओवर में 15 रन देकर 3 विकेट झटके।

पंजाब की पारी

ipl 2019 live scorecard and updates between KXIP vs RR
KL Rahul

पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब को क्रिस गेल और केएल राहुल की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई, लेकिन छठे ओवर की चौथी गेंद पर जोफ्रा आर्चर ने धाकड़ बल्लेबाज गेल को विकेटकीपर संजू सैमसन के हाथों कैच आउट कराया और मेहमान टीम को पहला झटका दिया। गेल ने 22 गेंदों में 2 चौके और 3 छक्के की मदद से 30 रन बनाए। पहले विकेट के लिए 38 रन की साझेदारी हुई।

गेल के बाद बल्लेबाजी करने आए मंयक अग्रवाल (26) के रूप में पंजाब को दूसरा झटका लगा। ईश सोढ़ी ने अग्रवाल को जोफ्रा आर्चर के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। इसके बाद पंजाब का दूसरा विकेट गिरा। तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट ने केएल राहुल को जोफ्रा आर्चर के हाथों कैट आउट कराकर डगआउट भेजा।

राहुल ने 47 गेदों में 3 चौके और 2 छक्के की मदद से 52 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। तीसरे विकेट के लिए मिलर और राहुल के बीच 85 रन की साझेदारी हुई। इसके कुछ ही देर के बाद निकोलस पूरन 5 रन बनाकर चलते बने। उन्हें जोफ्रा आर्चर ने अजिंक्य राहणे के हाथों कैच आउट कराया। इसके अलावा मंदीप सिंह (0) पांचवें विकेट, जबकि डेविड मिलर (40) के रूप में छठा झटका लगा। 

ipl 2019 live scorecard and updates between KXIP vs RR
किंग्स इलेवन पंजाब
इससे पहले मोहाली में राजस्थान ने टॉस जीतकर पंजाब को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया। दोनों ही टीम में कुछ अहम बदलाव किए गए हैं। राजस्थान के लिए स्टीव स्मिथ और बेन स्टोक्स आज नहीं खेल रहे हैं।

राजस्थान: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), 2 जोस बटलर, 3 संजू सैमसन, 4 राहुल त्रिपाठी, 5 एश्टन टर्नर, 6 स्टुअर्ट बिन्नी, 7 जोफ्रा आर्चर, 8 श्रेयस गोपाल, 9 जयदेव उनादकट, 10 धवल कुलकर्णी, 11 ईश सोढ़ी

पंजाब: 1 क्रिस गेल, 3 मयंक अग्रवाल, 4 डेविड मिलर, 5 निकोलस पूरन, 6 मनदीप सिंह, 7 आर अश्विन (कप्तान), 8 मोहम्मद शमी, 9 एम अश्विन, 10 मुजीब उर रहमान, 11 अर्शदीप सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed