दिल्ली के तेज गेंदबाजकागिसो रबाडा ने सुपर ओवर में कोलकाता पर आईपीएल मैच में जीत दर्ज करने के बाद कहा कि आंद्रे रसेल जैसे बड़े शॉट खेलने वाले खिलाड़ी के खिलाफ धीमी गेंदे और बाउंसर डालना 'जुआ खेलने' की तरह होता जिसे वह आसानी से सीमा रेखा के पार भेज सकते थे इसलिए उनके खिलाफ यॉर्कर का सहारा लेना बेहतर था। भारत के पूर्व कप्तान और दिल्ली कैपिटल्स के सलाहकार सौरव गांगुली ने आंद्रे रसेल का विकेट उखाड़ने वाले कासिगो रबाडा की यॉर्कर गेंद को 'आईपीएल की सर्वश्रेष्ठ' गेंद करार दिया।
2 of 5
दिल्ली बनाम कोलकाता
- फोटो : सोशल मीडिया
जीत के लिए 186 रन के विशाल लक्ष्य के करीब पहुंचकर दिल्ली कुलदीप यादव के आखिरी ओवर में छह रन नहीं बना सकी। दोनों टीमों का स्कोर बराबरी पर रहा और मैच सुपर ओवर तक खिंचा। सुपर ओवर में दिल्ली की टीम सिर्फ दस रन बना सकी लेकिन इस छोटे लक्ष्य का बचाव करने को लेकर रबाडा आत्मविश्वास से भरे थे।
3 of 5
rabada
- फोटो : social media
उन्होंने शनिवार को खेले गये मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा, 'हम सोच रहे थे कि हमें कैसी गेंदबाजी करनी चाहिए। हम बाउंसर कर सकते थे। हम धीमी गेंद का सहारा ले सकते थे लेकिन यह जुआ खेलने की तरह होता। ऐसे में मुझे लगा कि आज यार्कर करना ही सही रहेगा।'
4 of 5
कागिसो रबाडा
- फोटो : file photo
रबाडा का यह फैसला सही साबित हुआ और उन्होंने खतरनाक बल्लेबाज रसेल का मिडिल स्टंप उखाड़ दिया। उन्होंने कहा, 'अपने रन अप की शुरुआत में मैं सोच रहा था कि क्या मैं लेंथ बाल करूं, क्योंकि रसेल फुल लेंथ गेंद पर आसानी से बड़ा शाट खेलते है। लेकिन फिर मैंने दो यार्कर डालने का मन बनाया।'
5 of 5
दिल्ली बनाम कोलकाता
- फोटो : pti
रबाडा ने कई महान गेंदबाजों का उदाहरण देते हुए कहा कि वे यॉर्कर से बल्लेबाजों का अचंभित करते थे। उन्होंने कहा, 'अगर आप देखें तो (कर्टली) एम्ब्रोस, (वसीम) अकरम, वकार यूनुस विकेट लेने और बल्लेबाजों को चौकाने के लिए यार्कर का इस्तेमाल करते थे। बल्लेबाजों को पता होता था कि यार्कर गेंद आने वाली है लेकिन फिर भी वे कुछ नहीं कर पाते थे। लसिथ मलिंगा और जसप्रित बुमराह जैसे खिलाड़ियों के लिए यार्कर स्वाभाविक गेंद हैं। लेकिन आप अभ्यास के साथ इस कला को विकसित कर सकते है।'