हैदराबाद और बैंगलोर के बीच रविवार को इंडियन टी-20 लीग के 11वें मुकाबले में हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो ने तूफानी शतक जड़ दिया। इस शतक के साथ ही वह एक विशेष क्लब में शामिल हो गए हैं।
2 of 5
डेविड वॉर्नर और जॉनी बेयरस्टो
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए डेविड वॉर्नर (100*) और जॉनी बेयरस्टो ने हैदराबाद को मजबूत शुरुआत दिलाई। हैदराबाद की तरफ से बेयरस्टो ने 56 गेंदों में 12 चौके और 7 छक्के की मदद से 114 रन की तूफानी पारी खेली। उन्होंने 52 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। इन दोनों सलामी बल्लेबाजों के बीच पहले विकेट के लिए 185 रन की बड़ी साझेदारी हुई।
3 of 5
जॉनी बेयरस्टो
- फोटो : पीटीआई
बता दें कि इंडियन टी-20 लीग में यह उनका पहला शतक है। इस शतक के साथ वह इस लीग में शतक जड़ने वाले तीसरे इंग्लिश खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले इंग्लैंड के केविन पिटरसन और बेन स्टोक्स ने सेंचुरी लगाई थी।
4 of 5
संजू सैमसन
- फोटो : पीटीआई
जॉनी बेयरस्टो इंडीयन टी-20 लीग के 12वें सीजन में शतक जड़ने वाले दूसरे 'शतकवीर' बन गए हैं। इससे पहले राजस्थान के संजू सैमसन ने हैदराबाद के खिलाफ ही शतक जड़ा था। इस दौरान उन्होंने 55 गेंदों में 10 चौके और 4 छक्के की मदद से 102 रन की बेहतरीन पारी खेली थी। बावजूद इसके राजस्थान को हार का सामना करना पड़ा था।
5 of 5
डेविड वॉर्नर
- फोटो : पीटीआई
बता दें कि इस मैच में बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। विराट की टीम बैंगलोर को इस सीजन में पहली जीत की तलाश है। हैदराबाद ने बैंगलोर के सामने जीत के लिए 232 रन का लक्ष्य रखा है। मेजबान टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 231 रन बनाए।