फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2019: एक ओवर में जड़े थे 5 छक्के, अब विराट के साथ खेलने को तैयार हैं शिवम

Tue, 12 Mar 2019 03:29 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 12 Mar 2019 03:29 PM IST
विज्ञापन
IPL 2019: I am 100 perecent ready and excited to play with Virat kohli, says Shivam Dube

शिवम दुबे, यह नाम तो अबतक याद ही होगा। अरे वही! जिसने आईपीएल 2019 की नीलामी से एक दिन पहले रणजी ट्रॉफी में बड़ौदा के खिलाफ खेलते हुए एक ओवर में 5 छक्के लगाए और अगले ही दिन रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 5 करोड़ की बोली लगा दी।

IPL 2019: I am 100 perecent ready and excited to play with Virat kohli, says Shivam Dube

मुंबई के शिवम दुबे का बेस प्राइस 20 लाख था और वो 5 करोड़ में बिके। अब जब आईपीएल में बस चंद दिन ही शेष हैं, ऐसे में 25 वर्षीय इस ऑलराउंडर का बयान आया है। दाएं हाथ से मीडियम पेस के साथ लेफ्ट आर्म बैटिंग करने वाले शिवम का कहना है कि वो विराट के साथ खेलने के लिए बेहद उत्साहित है।

IPL 2019: I am 100 perecent ready and excited to play with Virat kohli, says Shivam Dube

हाल ही में शिवम पहली बार कप्तान विराट कोहली से मिले। आरसीबी के एक ट्रेनिंग कैंप में हुई इस मुलाकात के बाद शिवम डीविलियर्स जैसे खिलाड़ियों के साथ ड्रेसिंग रूम शेयर करने को भी बेहद उत्साहित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2019: I am 100 perecent ready and excited to play with Virat kohli, says Shivam Dube

विराट से हुई मुलाकात के बारे में बताते हुए शिवन कहते हैं कि नेट्स में विराट भाई से बातचीच हुई। मैंने उनसे बल्लेबाजी के कुछ टिप्स भी लिए। इतना ही नहीं मैं आगे उनसे फिटनेस मंत्रा भी सीखने वाला हूं। यह एक खास अनुभव था। 

विज्ञापन
IPL 2019: I am 100 perecent ready and excited to play with Virat kohli, says Shivam Dube

भारतीय टीम के दिग्गज तेज गेंदबाज और आरसीबी के बॉलिंग कोच आशीष नेहरा ने भी शिवम को गेंदबाजी के टिप्स दिए। रणजी ट्रॉफी 2018-19 सीजन में शिवम ने 8 मैच की 14 पारियों में 632 रन बनाए। जहां उनके बल्ले से दो शतक और तीन अर्धशतक भी निकले।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed