फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज सामने आ सकता है IPL 2019 का पूरा शेड्यूल, 23 मार्च से शुरू हो रहा टूर्नामेंट

Mon, 18 Mar 2019 10:04 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Mon, 18 Mar 2019 10:04 AM IST
विज्ञापन
IPL 2019: Full schedule likely on March 18
ipl

23 मार्च से शुरू होने जा रहे इंडियन प्रीमियर लीग के 12वां सीजन का पूरा शेड्यूल आज जारी हो सकता है। इसके पहले पांच अप्रैल तक होने वाले शुरुआती 17 मैचों के कार्यक्रम का कार्यक्रम ही जारी किया गया था। लोकसभा चुनाव के चलते पूरा शेड्यूल अब तक सामने नहीं आया था।

IPL 2019: Full schedule likely on March 18

दरअसल, 18 मार्च, दिन सोमवार यानी आज भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित प्रशासकों की समिति (सीओए) की बैठक होनी है। माना जा रहा है कि बैठक में आईपीएल के बाकी मैचों के शेड्यूल पर भी फैसला लिया जा सकता है।

IPL 2019: Full schedule likely on March 18
बीसीसीआई

बैठक में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के चेयरमैन शशांक मनोहर भी मौजूद होंगे और सीओए से बीसीसीआई एवं विश्व डोपिंग रोधी संस्था (वाडा) के बीच जारी विवाद पर चर्चा भी करेंगे। आईसीसी ने वाडा के नियमों का पालन करने के लिए हामी भर दी है, लेकिन बीबीसीई उन शर्तों को पूरी तरह से मानने को तैयार नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2019: Full schedule likely on March 18

आईपीएल के सीईओ सुंदर रमन लोकसभा चुनावों के बावजूद सत्र के सारे मुकाबले भारत में कराने की तैयारियों में लगे हुए हैं। याद हो कि पिछले साल की चैम्पियन चेन्नई सुपरकिंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच इस सीजन का पहला मुकाबला खेला जाएगा।

विज्ञापन
IPL 2019: Full schedule likely on March 18

टूर्नामेंट के इस यानी 12वें संस्करण में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, चेन्नई सुपरकिंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद, दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइटराइडर्स, राजस्थान रॉयल्स और किंग्स इलेवन पंजाब यानी कुल आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed