फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2019 Final list and squad of Kolkata Knight Riders after auction

IPL 2020: नीलामी के बाद अब कुछ ऐसी है KKR की टीम, कार्तिक की अगुवाई में मचाएंगे धमाल

Fri, 20 Dec 2019 08:19 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 20 Dec 2019 08:19 AM IST
विज्ञापन
IPL 2019 Final list and squad of Kolkata Knight Riders after auction
shahrukh kkr

भारतीय क्रिकेट की सबसे बड़ी और चर्चित टी-20 लीग 'आईपीएल' की तैयारियां अगले सत्र के लिए शुरू हो चुकी है। देश-दुनिया के छोटे-बड़े खिलाड़ियों से भरी इस लीग के 13वें संस्करण के लिए टीमों ने अपनी रणनीति भी बनानी शुरू कर दी है और गुरुवार, 19 दिसंबर को हुई नीलामी के बाद अब टीमों के स्क्वॉड भी पूरे ही गए हैं।

विज्ञापन


कोलकाता में 72 खाली जगहों के लिए हुई 300 से अधिक खिलाड़ियों की नीलामी के बाद सभी टीमों ने अपनी-अपनी जरूरतों के हिसाब से आईपीएल 2019 के लिए सेना तैयार कर ली है। इस मामले में आईए जानते हैं कोलकाता नाइट राइडर्स की पूरी लिस्ट के बारे में। नीलामी से पहले केकेआर के पास 35.65 करोड़ रुपये थे जिससे उन्हें चार विदेशी सहित 11 खिलाड़ियों को अपनी टीम में लेना था।

विज्ञापन

कोलकाता नाइट राइडर्स:

स्क्वॉड: दिनेश कार्तिक, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, कुलदीप यादव, शुभमन गिल, लॉकी फर्ग्यूसन, नितीश राणा, संदीप वारियर, हैरी गुरने, कमलेश नागरकोटी, शिवम मावी, सिद्धेश लाड (ट्रेड), प्रसिध कृष्णा, रिंकू सिंह, इयोन मोर्गन, राहुल त्रिपाठी, टॉम बेंटन, निखिल नायक, क्रिस ग्रीन, पैट कमिंस, वरुण चक्रबर्ती, एम सिद्धार्थ, प्रवीण तांबे
 

बल्लेबाज विकेटकीपर ऑलराउंडर्स गेंदबाज
नितीश राणा दिनेश कार्तिक  आंद्रे रसेल हैरी गर्नी
रिंकू सिंह निखिल नायक सुनील नरेन कमलेश नागरकोटी
शुभमन गिल   क्रिस ग्रीन शिवम मावी 
सिद्धेश लाड     प्रसिध कृष्णा
इयोन मोर्गन      लॉकी फर्ग्यूसन
राहुल त्रिपाठी     संदीप वारियर
टॉम बेंटन      कुलदीप यादव
      पैट कमिंस
      वरुण चक्रबर्ती
      एम सिद्धार्थ
      प्रवीण तांबे

नीलामी से पहले

रिटेन खिलाड़ी: दिनेश कार्तिक, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, कुलदीप यादव, शुभमन गिल, लॉकी फर्ग्यूसन, नितीश राणा, रिंकू सिंह, प्रसिध कृष्णा, संदीप वारियर, हैरी गुरने, कमलेश नागरकोटी, शिवम मावी, सिद्धेश लाड।

रिलीज खिलाड़ी: क्रिस लिन, कार्लोस ब्रैथवेट, रॉबिन उथप्पा, पीयूष चावला, निखिल नाइक, केसी करियप्पा, जो डेनली, श्रीकांत मुंडे, यार पृथ्वीराज, एनरिच नॉर्टजे।

विज्ञापन

नीलामी के बाद

कोलकाता नाइट राइडर्स ने नीलामी में चार विदेशी खिलाड़ियों सहित कुल नौ खिलाड़ियों को खरीदा। उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज पैट कमिंस को सबसे अधिक 15.50 करोड़ रुपये में खरीदा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed