दिल्ली ने चोटिल हर्षल पटेल की जगह इंडियन टी-20 लीग के बाकी मैचों के लिए जगदीश सुचित को विकल्प के तौर पर स्क्वाड में शामिल किया है। दिल्ली का अगला मैच रविवार रात 8 बजे हैदराबाद के खिलाफ राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाना है।
बता दें कि सुचित कर्नाटक के बाएं हाथ के स्पिनर हैं और वो पिछले सीजन में मुंबई के लिए खेल चुके हैं। सुचित ने 43 टी-20 मैचों में 37 विकेट लिए हैं, जबकि बल्ले से 188 रन भी बनाए हैं। वहीं, 14 लिस्ट ए मैचों में उनके नाम 20 विकेट हैं। सुचित ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट भी खेला है और कर्नाटक स्टेट एसोसिशन की तरफ के खेले 13 मैचों में उन्होंने 35 विकेट झटके हैं।
साल 2015 में मुंबई इंडियंस टीम ने सुचित को खरीदा था। मुंबई के लिए खेलते हुए उन्होंने 13 मैचों में 10 विकेट लिए थे। सुचित के नाम कर्नाटक प्रीमियर लीग में 15 गेंदो पर अर्धशतक बनाने का रिकॉर्ड है जो कि टूर्नामेंट का सबसे तेज अर्धशतक था। दिल्ली टीम के लिए वो गेंदबाज के साथ साथ निचले क्रम के बल्लेबाज की भूमिका भी निभा सकते हैं।
4 of 4
मनोज तिवारी
- फोटो : social media
बता दें कि इससे पहले खबर की थी कि मनोज तिवारी की घर वापसी हो सकती है यानी वह दिल्ली की तरफ से खेल सकते हैं। हालाकि, ऐसा अनुमान इसलिए लगाया गया था कि मनोज ने दिल्ली की टीम द्वारा चलाए गए इमरजेंसी ट्रायल में भाग लिया था।
नोट: आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें। साथ ही यह भी बताएं कि आप किसी विशेष खिलाड़ी, टीम या विषय के बारे में क्या जानना चाहते हैं।