IPL 2019: तैयार हुई 'धोनी सेना', नीलामी के बाद ऐसी बनी चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम
आईपीएल 2019 के लिए नीलामी खत्म हो चुकी है। सभी टीमों ने अपनी-अपनी रणनीति पर काम करते हुए खिलाड़ी अपने साथ जोड़े। गत विजेता चेन्नई सुपरकिंग्स के पास सिर्फ दो ही खिलाड़ियों का खाली स्लॉट था।
IPL 2019: नीलामी के बाद ऐसा है सभी टीमों का फुल स्क्वॉड, किस टीम में हैं कौन से खिलाड़ी?
ऐसे में महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली इस टीम ने भारतीय गेंदबाज मोहित शर्मा और युवा खिलाड़ी ऋतुराज गायकवाड को टीम में शामिल किया। अब उनके कुल खिलाड़ियों की संख्या 25 हो गई है। वैसे मोहित शर्मा पहले भी महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए खेल चुके हैं।
मोहित और ऋतुराज को ऐसा खरीदा
बोली शुरू होने के कई देर बाद तक चेन्नई सुपरकिंग्स की तरफ से हलचल नहीं हुई लेकिन मोहित शर्मा का नाम आते ही उन्होंने राशि लगाई। कई टीमों को पछाड़ते हुए सीएसके ने मोहित शर्मा को 5 करोड़ रूपये में खरीदा।
इसके बाद अंतिम चरण में ऋतुराज गायकवाड को 20 लाख रूपये बेस प्राइस के साथ खरीद लिया गया। चेन्नई की टीम ने अपने अधिकतर खिलाड़ियों को रिटेन कर लिया था इसलिए सिर्फ 2 स्लॉट ही बचे थे।
अपने स्लॉट में दोनों खिलाड़ियों को लेने के बाद भी चेन्नई के पर्स में पैसे भी बचे रहे। मोहित शर्मा के आने से चेन्नई सुपरकिंग्स की गेंदबाजी में मजबूती आएगी और टीम को फायदा होने की उम्मीद है। रुतुराज गायकवाड युवा खिलाड़ी हैं।
ऐसी है चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम
एम एस धोनी (कप्तान), सुरेश रैना, दीपक चाहर, केएम आसिफ, कर्ण शर्मा, ध्रुव शौरी, फाफ डू प्लेसी, मुरली विजय, रविंद्र जडेजा, सैम बिलिंग्स, मिचेल सैंटनर, डेविड विली, ड्वेन ब्रावो, शेन वॉटसन, लुंगी एन्गिडी, इमरान ताहिर, केदार जाधव, अंबाती रायुडू, हरभजन सिंह, दीपक चहर, एन जगदीशन, शार्दुल ठाकुर, मोनू कुमार और चैतन्य विश्नोई
नीलामी में खरीदे गए खिलाड़ी
मोहित शर्मा (5 करोड़), रुतुराज गायकवाड (20 लाख)