{"_id":"5cc9838bbdec22071212bc0b","slug":"ipl-2019-after-drug-arrest-in-japan-ness-wadia-faces-ipl-heat","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्या KXIP के को-कॉनर नेस वाडिया होंगे निलंबित? सीओए 3 मई को चर्चा करेगा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
क्या KXIP के को-कॉनर नेस वाडिया होंगे निलंबित? सीओए 3 मई को चर्चा करेगा
Wed, 01 May 2019 05:47 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Wed, 01 May 2019 05:47 PM IST
विज्ञापन
प्रीति जिंटा और नेस वाडिया
आईपीएल फ्रैंचाइजी किंग्स इलेवन पंजाब के सह मालिक नेस वाडिया को जापान में ड्रग्स रखने के मामले में दो साल की सजा सुनाए जाने के मामले की शुक्रवार को मुंबई में होने वाली प्रशासकों की समिति की अगली बैठक के दौरान चर्चा में आने की संभावना है।
विज्ञापन
वाडिया को इस साल के शुरू में 25 ग्राम ड्रग्स रखने के लिए जापान के शहर होकाईडो में हवाईअड्डे से हिरासत में लिया गया था। उनकी सजा पांच साल के लिए निलंबित रखी गई है। IPL की आचार संहिता के अनुसार टीम से जुड़ा हुआ कोई भी व्यक्ति खेल को बदनाम नहीं कर सकता और एक धारा ऐसी भी है जिसके तहत टीमों को निलंबित भी किया जा सकता है।
विज्ञापन
जैसा कि IPL स्पॉट फिक्सिंग प्रकरण के दौरान चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के साथ किया गया था। हालांकि यह अभी स्पष्ट नहीं है कि यह मामला आईपीएल की नैतिक समिति (जिसमें तीन अधिकारी कार्यवाहक अध्यक्ष सीके खन्ना, कार्यवाहक सचिव अमिताभ चौधरी और कोषाध्यक्ष अनिरूद्ध चौधरी) या नव नियुक्त लोकपाल डीके जैन को सौंपा जाएगा या नहीं।
विज्ञापन
बीसीसीआई के एक सीनियर अधिकारी ने बुधवार को कहा, ‘यह मामला मुंबई में तीन मई को होने वाली सीओए की बैठक में चर्चा में आएगा। इस पर चर्चा करने की जरूरत है कि क्या सीओए इस मामले को न्यायमूर्ति जैन या तीन अधिकारियों के सुपुर्द करेगा।’
उन्होंने कहा, ‘हमारे पास नैतिक अधिकारी के रूप में उच्चतम न्यायाय के सेवानिवृत्त जज हैं तो यही उचित होगा कि इस मामले को उनके सुपुर्द किया जाए।’ यह पूछने पर कि क्या किंग्स इलेवन को निलंबित किया जा सकता है तो अधिकारी ने कहा, ‘यह सब अटकलों के दायरे में है। बीसीसीआई की कानूनी टीम, लोकपाल सभी को एक साथ आने की जरूरत है।’