फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2018 Opening Ceremony will take place at the Wankhede Stadium in Mumbai

IPL: कब, कहां और कैसे देखें ग्रैंड ओपनिंग सेरेमनी, 'धूम' मचाएगा बॉलीवुड का यह सितारा

Sat, 07 Apr 2018 03:00 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 07 Apr 2018 03:00 AM IST
विज्ञापन
IPL 2018 Opening Ceremony will take place at the Wankhede Stadium in Mumbai
IPL 2018

आईपीएल सीजन-11 का शुभारंभ शनिवार, 7 अप्रैल को होने जा रहा है। इस सीजन का पहला मुकाबला चेन्नई सुपरकिंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। इससे पहले फैंस ओपनिंग सेरेमनी के रंगारंग कार्यक्रम का लुत्फ उठा सकेंगे।

विज्ञापन


ओपनिंग सेरेमनी में बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन और अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस परफॉर्म करेंगी। इससे पहले कयास लगाए जा रहे थे कि इस बार ओपनिंग सेरेमनी में रणवीर सिंह परफॉर्म करेंगे। बता दें कि ओपनिंग सेरेमनी में सीएसके के कप्तान एमएस धोनी और मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ही मौजूद रहेंगे। इसके अलावा बाकी फ्रैंचाइजियों का कोई भी कप्तान इसका हिस्सा नहीं बन पाएगा।

विज्ञापन

IPL 2018 Opening Ceremony will take place at the Wankhede Stadium in Mumbai
IPL 2018

आईपीएल सीजन-11 की ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन शनिवार, 7 अप्रैल को मुंबई के वानखेड़े में होगा। टीवी पर इसका लाइव प्रसारण शाम 6.15 बजे होगा। फैंस स्टार स्पोर्ट 1, स्टार स्पोर्ट 1 एचडी, स्टार स्पोर्ट सेलेक्ट 1 और स्टार स्पोर्ट सेलेक्ट 1 एचडी पर इसका अंग्रेजी प्रसारण देख सकेंगे। वहीं स्टार स्पोर्ट 1 हिंदी और स्टार स्पोर्ट 1 हिंदी एचडी पर इसका हिंदी प्रसारण दिखाया जाएगा। फैंस हॉटस्टार पर भी इसका लाइव प्रसारण देख पाएंगे।

बता दें कि आईपीएल ओपनिंग सेरमनी से पहले बॉलीवुड के कई सितारों ने जमकर रिहर्सल किया। इसमें ऋतिक और जैकलीन के अलावा बॉलीवुड के कॉरियोग्राफर श्यामक डावर और तमन्ना भाटिया जैसे कलाकार भी नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed