{"_id":"5ae6f2924f1c1b6d098b7265","slug":"ipl-2018-kkr-star-performer-nitish-rana-injured-against-rcb","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोहली पर भड़कने वाला KKR का यह स्टार क्रिकेटर चोटिल, लगातार उड़ाए थे मैन ऑफ द मैच के खिताब","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कोहली पर भड़कने वाला KKR का यह स्टार क्रिकेटर चोटिल, लगातार उड़ाए थे मैन ऑफ द मैच के खिताब
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 30 Apr 2018 04:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिचेल स्टार्क, कमलेश नागरकोटी जैसे चोटिल खिलाड़ियों की कमी झेल रहे कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए एक और बुरी खबर है। उनके स्टार बल्लेबाज और किफायती स्पिनर नितीश राणा पर खतरा मंडरा रहा है। रविवार रात हुए RCB के खिलाफ मुकाबले के दौरान वो रिटायर्ट हर्ट हो गए। फिलहाल उनकी चोट के बारे में कोई ताजा जानकारी नहीं आई है। मगर जिस तरह लंगड़ाते हुए राणा मैदान से बाहर गए थे, हालात सामान्य नहीं लग रहे।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के चार विकेट पर 175 रन के मजबूत स्कोर के जवाब में केकेआर बल्लेबाजी करने उतरी। क्रिस लिन और सुनील नरेन की दिलाई ठोस शुरुआत के बाद केकेआर मजबूत स्थिति में थी। नरेन और उथप्पा के आउट होने के बाद जिम्मेदारी राणा ने संभाली। मगर पारी के 17वें ओवर में इस युवा खिलाड़ी ने जैसे ही चौका लगाया, उनकी कमर में दर्द उठ गया और फिर मैदान पर फिजियो को बुलाया गया। जिसके बाद नीतीश राणा को मैदान से बाहर ले जाना पड़ा।

विराट को कहे थे अपशब्द
अपनी बल्लेबाजी के दौरान राणा 10 गेंदों में 15 रन बना चुके थे। नितीश राणा के डगआउट लौटने के बाद आंद्रे रसेल मैदान पर आए, लेकिन वह पहली ही गेंद पर चलते बने। हालांकि इसके बाद कप्तान दिनेश कार्तिक और क्रिस लिन ने बड़ी आसानी से कोलकाता को जीत दिला दी। राणा का केकेआर के लिए यह पहला सीजन है।
पिछले सीजन में मुंबई इंडियंस के लिए चमकने वाले इस खिलाड़ी ने इस बार सभी को उस वक्त चौंका दिया था जब केकेआर के लिए बॉलिंग करते आरसीबी के कप्तान विराट कोहली को बोल्ड किया था। इसके बाद उत्साह में आकर मुंह से अपशब्द भी निकाले थे, जो कैमरे में भी कैद हो गया था। अगर नितीश राणा चोट से जल्द ही उबर नहीं पाए तो यह कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए बेहद बुरी खबर होगी।