फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ipl 2018 kkr should retain these five players

IPL 2018: इन खिलाड़ियों को रिटेन करने के लिए KKR खाली करेगी अपनी तिजोरी

Sat, 09 Dec 2017 07:55 AM IST
विकास कुमार, अमर उजाला
विकास कुमार, अमर उजाला Updated Sat, 09 Dec 2017 07:55 AM IST
विज्ञापन
ipl 2018 kkr should retain these five players
कोलकाता नाइट राइडर्स - फोटो : IPL official web
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) सबसे ज्यादा स्टार से भरी हुई टीमों में से एक है। इसके मालिक की बात करें तो बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान और एक्ट्रेस जूही चावला सरीखे लोग हैं।  वहीं अगर टीम के खिलाड़ियों की बात करें तो खुद गौतम गंभीर इस टीम के स्टार ऑपनर हैं।
विज्ञापन


हालांकि फिलहाल वो टीम से बाहर चल रहे हैं, लेकिन केकेआर के लिए वो ने सिर्फ रेगुलर खिलाड़ी हैं बल्कि दो बार अपनी कप्तानी में केकेआर को चैंपियन बना चुके हैं। केकेआर एक बार फिर 2018 में यह खिताब अपने नाम करना चाहेगी, लेकिन उसे एक बार फिर खिलाड़ियों के बाजार में उतकर अपने कई मैच जीताऊ खिलाड़ी को बचाना (रिटेन) होगा। 
विज्ञापन


नई रिटेन पॉलिसी का गणित 
आईपीएल गवर्निंग कमेटी द्वारा नई रिटेन पॉलिसी के बाद से सभी टीमें अपने-अपने 5 खिलाड़ियों को वापस अपनी ही टीम में रखने के लिए गणित बिठाने में लग हुई है। दरअसल इस बार फिर से सभी टीमों के खिलाड़ियों की नीलामी होनी है और सभी टीमें अपने पुराने खिलाड़ियों में से 5 खिलाड़ियों को फिर से रिटेन कर अपनी टीम में बनाए रख सकते हैं। ऐसे में सभी टीमें इस गणित को बैठाने में लगी हुई हैं कि कौन से वो 5 खिलाड़ी हैं, जिनके होने से उनका फायदा होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


केकेआर की बात करें तो इस टीम में कई ऐसे खिलाड़ी हैं, जो अपने अकेले ही दम पर मैच जीताने की क्षमता रखते हैं। लेकिन इस पॉलिसी के अंतर्गत अब केकेआर के सामने अपने 5 सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों को बचाने की चुनौती है। ऐसे में हम उन 5 खिलाड़ियों के नाम का अनुमान लगा रहे हैं, जिन्हें केकेआर रिटेन कर सकती है। 

कप्तान गौतम गंभीर

ipl 2018 kkr should retain these five players
गौतम गंभीर - फोटो : IPL
दिल्ली के गौतम गंभीर आईपीएल में न केवल कोलकाता के लिए खेलते हैं बल्कि कप्तानी भी करते हैं और दो बार केकेआर को 2012 और 2014 में चैंपियन बना चुके हैं। मौजूदा समय में गौतम गंभीर टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं, लेकिन केकेआर के लिए वो ओपनर की भूमिका निभाते हुए आ रहे हैं और आगे भी निभा सकते हैं। गंभीर का अनुभव और टीम को एकजुट रखने की क्षमता को देखकर केकेआर को उन्हें रिटेन करना चाहिए। 

गौतम का बल्ला भी है गंभीर
गौतम गंभीर ने पिछले आईपीएल (2017) के एडिशन में  16 मैच में 128.02 के स्ट्राक रेट और 41.50 की औसत से 498 रन बनाए। गंभीर के पास न सिर्फ आईपीएल में बैटिंग और कप्तानी का अनुभव है बल्कि वो टीम इंडिया के लिए इंटरनेशनल मैच में भी यह भूमिका निभा चुके हैं। गंभीर के करियर को देखने से साफ पता चलता है कि वो बड़े मैचों के खिलाड़ी हैं। 2011 वर्ल्ड कप के फाइनल में उनकी 97 रन की पारी इस बात का सबसे अच्छा उदाहरण है। 
 
चालाक और अग्रेसिव कप्तान
गौतम गंभीर 2008, 09 और 10 में अपने घरेलू फ्रेंचाइजी दिल्ली डेयरडेविल के लिए खेलते हुए नजर आए, लेकिन 2011 में कोलकाता ने उन्हें खरीदा और कप्तान बनाया। इसके बाद गंभीर ने अपनी कप्तानी का लोहा मनवाते हुए 2012 और 2014 में कोलकाता को आईपीएल का चैंपियन बनाने में सफलता पाई। 
 

रॉबिन उथप्पा

ipl 2018 kkr should retain these five players
रॉबिन उथप्पा - फोटो : IPL
रॉबिन उथप्पा एक ऐसा खिलाड़ी जो केकेआर के लिए न सिर्फ अपने बल्ले बल्कि विकेट के पीछे अपने हाथों से अहम भूमिका निभाता है। टी20 में ज्यादा टीमें ऐसे खिलाड़ियों तवज्जो देती है, जो उनके लिए मैदान में कई भूमिकाएं निभा सके और उथ्प्पा में वो दम है। उथप्पा मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु (आरसीबी) और पुणे वॉरियर्स इंडिया के बाद 2014 में केकेआर में शामिल हुए। 

2014 से वो लगातार कप्तान गंभीर के साथ ओपनर के तौर खेल रहे हैं और दोनों की जोड़ी भी केकेआर के लिए हिट साबित हुई है। वक्त के साथ-साथ उथप्पा ने सिर्फ अपने बल्ले से अपनी उपयोगिता साबित करते रहे हैं बल्कि विकेटकीपर के तौर पर भी वो शानदार खिलाड़ी साबित हुए हैं। 

जबरदस्त है उथप्पा का स्ट्राइक रेट 
2017 आईपीएल में उथ्पपा ने 14 मैचों में 29.84 के औसत और 165.10 के जबरदस्त स्ट्राइक रेट से 235 रन बनाए। वहीं कीपर के तौर पर वो टीम के लिए प्लस पोइंट हैं। मौजूदा घरेलू क्रिकेट में भी वो शानदार कर रहे हैं, जिस पर केकेआर के मालिकों की नजर जरूर होगी। 

आंद्रे रसेल

ipl 2018 kkr should retain these five players
आंद्रे रसेल
कैरेबियाई खिलाड़ियों की न सिर्फ आईपीएल में बल्कि दुनियाभर की क्रिकेट लीग में धूम रही है। इन्हीं में एक हैं ऑलराउंडर आंद्रे रसेल। रसेल एक जबरदस्त खिलाड़ी है जो केकेआर के लिए न सिर्फ अपनी गेंद बल्कि बल्ले से भी उपयोगी हैं। 

रसेल के पास गेंदबाजी में गजब की योर्कर और स्लो बॉल है और ये दोनों  ही टी20 मैचों किसी भी गेंदबाज के लिए अहम शस्त्र हैं। पिछले साल 2017 में उन्हें डोपिंग के कारण से आईपीएल से बाहर बैठना पड़ा। अगर 2016 आईपीएल एडिशन में उनकी गेंदबाजी पर नजर डालें तो उन्होंने 12 मैचों में गजब की 7.97 इकॉनोमी और 19.40 की औसत से 15 विकेट झटके थे। 

बल्लेबाजी की बात करें तो रसेल आमतौर पर लंबे-लंबे छक्के मारने के लिए जाने जाते हैं। 2016 आईपीएल में उनके बल्ले से 12 मैच में 164.91 की स्ट्राइक रेट और 26.85 की औसल से 188 रन निकले। बता दें कि रसेल आखिरी के ओवरों में बैटिंग करने आते हैं और उन्हें खेलने के लिए बहुत ही कम ओवर मिला करते हैं।  

सुनील नरेन

ipl 2018 kkr should retain these five players
सुनील नरेन - फोटो : IPL
वेस्टइंडीज के इस खिलाड़ी का जलवा पिछले साल जितना गेंद से रहा उतना ही बल्ले से भी रहा। साल 2017 में गौतम गंभीर ने उनसे कई मैचों में ओपनिंग करवाई और नारायण केकेआर को धमाकेदार शुरूआत दिलाने में कामयाब भी रहे थे। 

नरेन ने पिछले साल बैट से 16 मैचों में 172.30  की औसत से 224 रन बनाए वहीं गेंद से 6.98 इकॉनोमी से 10 विकेट लेने में कामयाब रहे। यहां ध्यान देने वाली यह है कि बेशक नारायण के खाते में विकेट कम आए हों लेकिन उनकी इकॉनोमी कमाल रही है। नारायण केकेआर के लिए हर भूमिका में फिट बैठते हुए नजर आते हैं। 

कुलदीप यादव

ipl 2018 kkr should retain these five players
कुलदीप यादव - फोटो : PTI
टीम इंडिया के बाएं हाथ का ये चाइना मैन गेंदबाज फिलहाल सभी के लिए पहली बना हुआ है। कोलकाता की ईडन गार्डन की पिच पर यह गेंदबाज और भी घातक हो जाता है। कुलदीप की बात करें तो सबसे प्लस पोइंट सभी टीमों को अपने घरेलू मैदान पर 7 लीग मैच खेलने हैं और ऐसे में यहां वो केकेआर के लिए अहम भूमिका निभा सकते हैं। 

टी20 फॉर्मेट में कुलदीप न सिर्फ बल्लेबाजों को रन बनाने से रोकने में कामयाब रहते हैं बल्कि विकेट भी निकालकर देते हैं। कुलदीप ने पिछले आईपीएल में ऐसा करके भी दिखाया है। कुलदीप ने 2017 में खेले गए 12 आईपीएल मैच में 28.33 की औसत से 12 विकेट चटाए थे। ऐसे में केकेआर को उन्हें जरूर रिटेन करना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed