{"_id":"5abb77ee4f1c1b690e8b6f62","slug":"ipl-2018-all-team-could-have-indian-captains-in-history-of-this-tournament","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL इतिहास में पहली बार होगा ऐसा, अगर 'गब्बर' को बना दिया कप्तान ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL इतिहास में पहली बार होगा ऐसा, अगर 'गब्बर' को बना दिया कप्तान
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 28 Mar 2018 04:41 PM IST
विज्ञापन
शिखर धवन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉल टेंपिरिंग विवाद में फंसे ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर को पहले राष्ट्रीय टीम से एक साल के लिए बैन किया गया और अब इस विवाद पर बीसीसीआई ने भी सख्ती दिखाते हुए इन दोनों को आगामी आईपीएल 2018 से बाहर करने का ऐलान कर दिया है। बुधवार को आईपीएल कमिशनर राजीव शुक्ला ने मीडिया को इस बात की जानकारी दी।
विज्ञापन
बता दें कि स्टीव स्मिथ राजस्थान रॉयल्स और डेविन वॉर्नर हैदराबाद सनराइजर्स के कप्तान नियुक्त किए गए थे लेकिन अब आईपीएल से छुट्टी होने के बाद अब इन दोनों की जगह किसी और को कप्तान बनाया जाएगा। राजस्थान ने तो पहले ही अजिंक्य रहाणे को कप्तान नियुक्त कर दिया है और माना जा रहा है कि इस बार हैदराबाद की कमान शिखर धवन को सौंपी जा सकती है।
विज्ञापन
अगर हैदराबाद ऐसा करता है तो आईपीएल के बीते 10 साल में यह पहली बार होगा जब किसी सीजन में सभी टीमों के कप्तान भारतीय खिलाड़ी होंगे।
ऐसी हो सकती है आईपीएल 2018 में कप्तानों की सूची-
विराट कोहली (आरसीबी), एमएस धोनी (सीएसके), गौतम गंभीर (दिल्ली डेयरडेविल्स), रोहित शर्मा (मुंबई इंडियंस), रविचंद्रन अश्विन (किंग्स XI पंजाब), दिनेश कार्तिक (केकेआर), अजिंक्य रहाणे (राजस्थान रॉयल्स), शिखर धवन (सनराइजर्स हैदराबाद)।
विज्ञापन