फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2017: Virat Kohli has been dismissed for a golden duck 3rd time in IPL

IPL: तीसरी बार गोल्डन डक पर आउट हुए विराट...और भी बने रिकॉर्ड

Mon, 24 Apr 2017 04:55 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Mon, 24 Apr 2017 04:55 PM IST
विज्ञापन
IPL 2017: Virat Kohli has been dismissed for a golden duck 3rd time in IPL
विराट कोहली - फोटो : IPL official web

कोलकाता के ईडेन गार्डन में रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेले गए मैच में केकेआर ने आरसीबी को 49 रन पर ढेर कर मैच में 82 रनों से जीत हासिल की। इस लो स्कोरिंग मैच के दौरान आईपीएल का सबसे छोटा स्कोर बना। इसके आलावा भी कई रोचक कारनामे हुए आईए इन मैच के इन्हीं रोचक आंकड़ों पर नज़र डालते हैं। 

विज्ञापन


केकेआर के लिए पारी की शुरुआत कर रहे सुनील नरेन ने बैंगलोर के खिलाफ कोलकाता की ओर 34 रन की पारी खेली। यह इस मैच में किसी खिलाड़ी द्वारा बनाया सबसे बड़ा स्कोर था। इस पारी के पहले 18 रन चौकों और छक्कों की मदद से बनाए। पिछले मैच में नरेन ने 42रनों की पारी में सिर्फ चौके-छक्के जड़े थे। यानी इस सीजन आईपीएल नरेन ने साठ रन बिना कोई रन दौड़े ही बना लिए। 
विज्ञापन

केकेआर के बल्लेबाज यूसुफ पठान आईपीएल में दो बार स्टंपिक आउट हुए हैं। दोनों बार पठान को स्टंपिंग आउट यजुवेंद्र चहल ने ही किया है। 

पिछले 54 मैचों केकेआर इडेन गार्डन पर केवल 1 बार ऑल आउट हुई थी। रविवार को आरसीबी के खिलाफ ऑल आउट होने से पहले केकेआर साल 2010 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ ऑलआउट हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोलकाता के खिलाफ विराट कोहली पहली गेंद पर खता खोले बगैर पहली ही गेंद पर आउट हुए। आईपीएल में यह तीसरा मौका था जब विराट गोल्डन डक पर आउट हुए। जिन तीन मैचों में ऐसा हुआ उन सभी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का हार का सामना करना पड़ा। 

विराट कोहली, क्रिस गेल और एबी डिविलियर्स ने कोलकाता के खिलाफ कुल 15 रन बनाए। यह इन तीनों द्वारा किसी मैच में एक साथ खेलते हुए बनाया गया सबसे कम स्कोर है। 

दूसरी बार आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 131 या उससे कम के स्कोर का बचाव कर सकी है। पिछली बार जब केकेआर ने ऐसा किया था तब भी उनकी विरोधी टीम आरसीबी ही थी। साल 2008 में यह मैच संयोग से कोलकाता में ही खेला गया था।  

131 रन का पीछा करने उतरी बैंगलोर की पूरी टीम 9.4 ओवर में ढेर हो गई। आईपीएल में यह पहला मौका है जब कोई टीम केवल 58 गेंद खेलकर ऑलआउट हो गई। इससे पहले यह रिकॉर्ड मुंबई इंडियंस के नाम दर्ज था। साल 2011 में मुंबई की पूरी टीम 12.5 ओवर में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ मोहाली में ढेर हो गई थी। दुनिया भर के सभी टी-20 मैच में गेंदों के लिहाज से केवल एक पारी आरसीबी की पारी से छोटी है। 

आरसीबी का कोई भी बल्लेबाज इस मैच में दो अंकों का स्कोर नहीं बना सका। ऐसा आईपीएल के इतिहास में पहली बार हुआ है। जबकि टी-20 क्रिकेट में यह इस तरह का तीसरा मौका है। 

आरसीबी की पूरी टीम केवल 49 रन पर ऑल आउट हो गई। यह भारतीय सरजमीं पर आईपीएल में किसी भी टीम द्वारा अबतक बनाया गया सबसे छोटा स्कोर है। इससे पहले आईपीएल में सबसे छोटा स्कोर 58 रन था जो राजस्थान रॉयल्स ने बैंगलोर के खिलाफ 2009 में केपटाउन में बनाया था। जबकि भारतीय सरजमीं पर सबसे छोटा स्कोर केकेआर के नाम दर्ज था। 2008 में वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई के खिलाफ कोलकाता की पूरी टीम 67 रन पर ढेर हो गई थी। 


आईपीएल में दूसरी बार ऐसा हुआ है जब किसी मैच में दोनों टीमें ऑल आउट हुई हों। रविवार को केकेआर और आरसीबी के बीच खेले गए मुकाबले से पहले ऐसा वाकया साल 2010 में राजस्थान रॉयल्स और डेक्कन चार्जर्स के बीच नागपुर में खेले गए मैच में हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed