{"_id":"58ffb5634f1c1be617c0ca42","slug":"ipl-2017-rcb-needs-to-win-remaining-six-matches-for-qualifying-in-playoffs","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL: बारिश ने RCB के 'विराट' अरमानों पर फेरा पानी, अब जीतने होंगे बाकी बचे मैच ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL: बारिश ने RCB के 'विराट' अरमानों पर फेरा पानी, अब जीतने होंगे बाकी बचे मैच
amarujala.com- Written by: नवीन चौहान
Updated Wed, 26 Apr 2017 07:35 AM IST
विज्ञापन
बैंगलोर बनाम हैदराबाद
विराट कोहली के आईपीएल चैंपियनशिप में बने रहने के अरमानों पर बारिश ने मंगलवार रात पानी फेर दिया। बारिश के कारण बंगलुरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जाने वाले मुकाबला रद्द हो गया। इसके कारण विराट कोहली की आरसीबी और डेविड वार्नर की हैदराबाद सनराइजर्स को एक-एक अंक पड़ा। इस मैच के बाद हैदराबाद के आठ मैचों में 9 अंक और आरसीबी के 8 मैचों में 5 अंक हो गए हैं। कोलकाता के खिलाफ 49 रन पर ढेर होने के कारण आरसीबी का रन औसत भी आठों टीमों में सबसे कम (-1.210) है। ऐसे में चैंपियनशिप की रेस में बने रहने के लिए आरसीबी को बाकी के बचे सभी मैच जीतने होंगे।
विज्ञापन
Trending Videos
किन टीमों के खिलाफ और कब होगा आरसीबी का मुकाबला
विराट कोहली
- फोटो : IPL official web
आरसीबी को बाकी बचे छह मैचों में 3 घर में 3 मैच घर से बाहर खेलने हैं। 27 अप्रैल को उसका मुकाबला गुजरात लॉयंस से है जिसे वह उसके घर में से मात दे चुकी है। 29 अप्रैल को विराट सेना पुणे से उसके घर में भिड़ेगी। इस सीजन दोनों के बीच खेले गए मैच में पुणे बैंगलोर को उसके घर में 27 रन से मात दे चुकी है। इसके बाद 1 मई को मुंबई के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में विराट की टीम रोहित शर्मा की टीम से भिड़ेगी। मुंबई की टीम बेहतरीन फॉर्म में है और मुंबई को उसके घर में मात दे पाना बेहद मुश्किल काम है। इससे पहले इस सीजन दोनों टीमों के बीच बैंगलोर में हुए मुकाबले में मुंबई आरसीबी को 4 विकेट से पटखनी दे चुकी है।
और पढ़ें: विराट क्यों देते हैं इतनी गालियां, गंभीर ने किया खुलासा
इसके बाद 5 मई को आरसीबी का पंजाब से बैंगलोर में मुकाबला होगा। इस सीजन इन दोनों टीमों की भिड़ंत हो चुकी है और इस मुकाबले में पंजाब ने विराट की गैरमौजूदगी में आरसीबी को 8 विकेट से मात दी थी। विराट, एबी डिविलियर्स और गेल की वापसी के कारण आरसीबी का इस मैच में पलड़ा भारी रहने की उम्मीद है। दसवें सीजन के अंतिम दो मैचों में आरसीबी केकेआर और दिल्ली से मुकाबला करेगी। 7 मई कोलकाता और 14 मई को दिल्ली से मुकाबला होगा। इससे पहले कोलकाता के खिलाफ मैच में बैंगलोर महज 49 रन पर ढेर हो गई थी। ऐसे में उनके ऊपर हिसाब चुकता करने के साथ-साथ सभी मैचों में जीत दर्ज करने का साइकलॉजिकल प्रेशर रहेगा। ऐसे में विराट सेना कैसा प्रदर्शन करती है यह देखनी की बात होगी। आरसीबी मौजूदा सीजन का आखिरी लीग मैच विराट के घर दिल्ली में दिल्ली के खिलाफ खेलेगी।
मौजूदा स्थिति में विराट सेना के लिए सभी मैचों में जीत हासिल करना आसान नजर नहीं आ रहा है। ऐसे में यदि कोई कमाल हो जाए तो यह विराट के प्रशंसकों के लिए खुशी की बात होगी। ऐसे भी विराट और आरसीबी के प्रशंसकों के हाथ अब तक निराशा ही हाथ लगी है।