फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2017: RCB NEEDS TO WIN REMAINING SIX MATCHES FOR QUALIFYING IN PLAYOFFS

IPL: बारिश ने RCB के 'विराट' अरमानों पर फेरा पानी, अब जीतने होंगे बाकी बचे मैच 

Wed, 26 Apr 2017 07:35 AM IST
amarujala.com- Written by: नवीन चौहान
amarujala.com- Written by: नवीन चौहान Updated Wed, 26 Apr 2017 07:35 AM IST
विज्ञापन
IPL 2017: RCB NEEDS TO WIN REMAINING SIX MATCHES FOR QUALIFYING IN PLAYOFFS
बैंगलोर बनाम हैदराबाद

विराट कोहली के आईपीएल चैंपियनशिप में बने रहने के अरमानों पर बारिश ने मंगलवार रात पानी फेर दिया। बारिश के कारण बंगलुरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जाने वाले मुकाबला रद्द हो गया। इसके कारण विराट कोहली की आरसीबी और डेविड वार्नर की हैदराबाद सनराइजर्स को एक-एक अंक पड़ा। इस मैच के बाद हैदराबाद के आठ मैचों में 9 अंक और आरसीबी के 8 मैचों में 5 अंक हो गए हैं। कोलकाता के खिलाफ 49 रन पर ढेर होने के कारण आरसीबी का रन औसत भी आठों टीमों में सबसे कम (-1.210) है। ऐसे में चैंपियनशिप की रेस में बने रहने के लिए आरसीबी को बाकी के बचे सभी मैच जीतने होंगे।

विज्ञापन


और पढें: RCBvsSRH: बारिश के कारण रद्द हुआ मैच, दोनों टीमों को मिला एक-एक अंक
विज्ञापन

 

किन टीमों के खिलाफ और कब होगा आरसीबी का मुकाबला

IPL 2017: RCB NEEDS TO WIN REMAINING SIX MATCHES FOR QUALIFYING IN PLAYOFFS
विराट कोहली - फोटो : IPL official web
आरसीबी को बाकी बचे छह मैचों में 3 घर में 3 मैच घर से बाहर खेलने हैं। 27 अप्रैल को उसका मुकाबला गुजरात लॉयंस से है जिसे वह उसके घर में से मात दे चुकी है। 29 अप्रैल को विराट सेना पुणे से उसके घर में भिड़ेगी। इस सीजन दोनों के बीच खेले गए मैच में पुणे बैंगलोर को उसके घर में 27 रन से मात दे चुकी है। इसके बाद 1 मई को मुंबई के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में विराट की टीम रोहित शर्मा की टीम से भिड़ेगी। मुंबई की टीम बेहतरीन फॉर्म में है और मुंबई को उसके घर में मात दे पाना बेहद मुश्किल काम है। इससे पहले इस सीजन दोनों टीमों के बीच बैंगलोर में हुए मुकाबले में मुंबई आरसीबी को 4 विकेट से पटखनी दे चुकी है।

और पढ़ें: विराट क्यों देते हैं इतनी गालियां, गंभीर ने किया खुलासा 

इसके बाद 5 मई को आरसीबी का पंजाब से बैंगलोर में मुकाबला होगा। इस सीजन इन दोनों टीमों की भिड़ंत हो चुकी है और इस मुकाबले में पंजाब ने विराट की गैरमौजूदगी में आरसीबी को 8 विकेट से मात दी थी। विराट, एबी डिविलियर्स और गेल की वापसी के कारण आरसीबी का इस मैच में पलड़ा भारी रहने की उम्मीद है। दसवें सीजन के अंतिम दो मैचों में आरसीबी केकेआर और दिल्ली से मुकाबला करेगी।   7 मई कोलकाता और 14 मई को दिल्ली से मुकाबला होगा। इससे पहले कोलकाता के खिलाफ मैच में बैंगलोर महज 49 रन पर ढेर हो गई थी। ऐसे में उनके ऊपर हिसाब चुकता करने के साथ-साथ सभी मैचों में जीत दर्ज करने का साइकलॉजिकल प्रेशर रहेगा। ऐसे में विराट सेना कैसा प्रदर्शन करती है यह देखनी की बात होगी। आरसीबी मौजूदा सीजन का आखिरी लीग मैच विराट के घर दिल्ली में दिल्ली के खिलाफ खेलेगी। 

मौजूदा स्थिति में विराट सेना के लिए सभी मैचों में जीत हासिल करना आसान नजर नहीं आ रहा है। ऐसे में यदि कोई कमाल हो जाए तो यह विराट के प्रशंसकों के लिए खुशी की बात होगी। ऐसे भी विराट और आरसीबी के प्रशंसकों के हाथ अब तक निराशा ही हाथ लगी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed