IPL 10: लॉयंस के खिलाफ नाइटराइडर्स का पलड़ा भारी, आज होगा मुकाबला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोलकाता के ईडेन गार्डन मैदान पर शुक्रवार को कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात लॉयंस के बीच मुकाबला होगा। जीत की हैट्रिक के बाद आत्मविश्वास से लबरेज कोलकाता शुक्रवार को भी गुजरात लॉयंस के खिलाफ अपने विजय अभियान को जारी रखना चाहेगी। आईपीएल में यह मुकाबला शीर्ष और सबसे निचले पायदान पर चल रही दो टीमों के बीच है। केकेआर की टीम दो मैच घरेलू मैदान और दो गैर-घरेलू मैदान में जीतने में सफल रही है। दूसरी ओर गुजरात लॉयंस की टीम पांच मैचों में से केवल एक ही जीत पाई है। पिछले साल लीग दौर में शीर्ष पर रही गुजरात फ्रेंचाइजी अभी तक अपनी लय हासिल नहीं कर पाई है।
केकेआर को ढूंढना होगा गंभीर का जोड़ीदार
केकेआर के लिए अभी तक के सफर में जीत में अलग-अलग खिलाड़ियों ने जीत में भूमिका निभाई है और यह टीम के लिए एक बड़ा मजबूत पक्ष है। जबकि सुरेश रैना की अगुवाई वाली गुजरात लॉयंस के लिए कुछ भी ठीक नहीं चल रहा। बात चाहे बल्लेबाजी की हो या गेंदबाजी की। स्पिन विभाग तो उम्मीदों पर बिल्कुल खरा नहीं उतरा है। क्रिस लिन के चोटिल होने के बाद केकेआर को एक स्थायी सलामी बल्लेबाज नहीं मिल पाया है। दिल्ली के खिलाफ 170 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम ने तीन ओवरों के अंदर 21 रन पर तीन विकेट खो दिए थे। कोई और टीम होती तो दबाव में टूट जाती लेकिन केकेआर के मनीष पांडेय (69 रन, 47 गेंद) और यूसुफ पठान (59 रन, 36 गेंद) ने चौथे विकेट पर 110 रन की साझेदारी की। मनीष पांडेय बेहतरीन फॉर्म में हैं और अब तक दो अर्द्धशतक लगा चुके हैं।
ग्रैंडहोम नहीं कर पा रहे हैं बेहतर प्रदर्शन
फिंच और स्मिथ ने किया है गुजरात को निराश
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ उसकी स्पिन तिकड़ी सुनील नारायण, कुलदीप यादव और यूसुफ पठान ने नौ ओवरों में कुल 43 रन दिए और डेविड वॉर्नर, शिखर धवन और दीपक हुड्डा को आउट किया था। गुजरात के साथ एक समस्या यह भी हो गई है कि विंडीज ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो जिन्होंने पिछले सीजन में 15 मैचों में 17 विकेट लिए थे। इस सीजन में मांसपेशियों में खिंचाव की समस्या से जूझ रहे हैं। ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा भी अभी अपनी सही क्षमता नहीं दिखा पाए हैं। आरसीबी के खिलाफ जडेजा ने चार ओवरों में 57 रन दिए थे जोकि उनका आईपीएल का सबसे खराब प्रदर्शन रहा। बल्लेबाजी में उन्होंने 22 गेंदों पर 23 रन बनाए थे। पिछले सीजन में केकेआर की टीम ने दो बार गुजरात लॉयंस को हराया था।
दोनों टीमें इस प्रकार हैं
गुजरात लॉयंस: सुरेश रैना (कप्तान), अक्षदीप नाथ, शुभम अग्रवाल, बासिल थम्पी, ड्वेन ब्रावो, चिराग सूरी, जेम्स फॉकनेर, ऐरोन फिंच, मनप्रीत गोनी, इशान किशन, रविंद्र जडेजा, शादाब जकाती, दिनेश कार्तिक, धवल कुलकर्णी, शिविल कौशिक, प्रवीण कुमार, ब्रेंडन मैककुलम, मुनाफ पटेल, प्रथम सिंह, जैसन राय, प्रदीप सांगवान, जयदेव शाह, शैली शौर्य, नाथू सिंह, ड्वेन स्मिथ, तेजस बरोका और एंड्रयू टाय।