{"_id":"590715cd4f1c1b2165441c6d","slug":"ipl-2017-mumbai-indians-vs-royal-challengers-bangalore-match-live-at-mumbai","type":"story","status":"publish","title_hn":"MI Vs RCB: रोहित की शानदार पारी, चैलेंजर्स को मात देकर 'प्लेऑफ' में पहुंची मुंबई ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
MI Vs RCB: रोहित की शानदार पारी, चैलेंजर्स को मात देकर 'प्लेऑफ' में पहुंची मुंबई
amarujala.com, Presented By: संदीप भ्ाट्ट
Updated Tue, 02 May 2017 04:35 AM IST
विज्ञापन
रोहित शर्मा
- फोटो : IPL
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ‘हार के भंवर’ से निकल नहीं पा रही है। मुंबई इंडियंस के खिलाफ सोमवार को आईपीएल मैच में कप्तान कोहली की टीम आरसीबी को पांच विकेट से हार का सामना करना पड़ा। यह आरसीबी की ग्यारहवें मैच में आठवीं और लगातार चौथी हार है। उधर मुंबई ने दसवें मैच में आठवीं जीत के साथ प्लेऑफ में प्रवेश सुनिश्चित कर लिया है। मुंबई आईपीएल-10 के प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम हो गई है।
विज्ञापन
आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए एबी डीविलियर्स (43) की मदद से आठ विकेट पर 162 रन का स्कोर खड़ा किया। मुंबई ने 19.5 ओवरों में पांच विकेट पर 165 रन बनाकर जीत अपने नाम कर ली। कप्तान रोहित शर्मा 56 रन बनाकर अविजित रहे। मुंबई ने ओपनर पार्थिव पटेल का विकेट पहली ही गेंद पर खो दिया था लेकिन जोस बटलर (33) और नीतीश राणा (27) ने दूसरे विकेट पर 61 रन जोड़कर टीम को संभाल लिया। कप्तान रोहित ने एक छोर संभालकर टीम बीसवें ओवर की पांचवीं गेंद पर चौके साथ मुंबई को जीत दिला दी।
विज्ञापन
इससे पहले आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। मनदीप ने पहले ही ओवर में मैक्लनेघन पर दो चौके लगातार अच्छे संकेत दिए थे। दूसरी छोर से कोहली ने शुरुआत में सतर्कता बरतने नजर आ रहे थे। चौथे ओवर में आए स्पिनर कर्ण शर्मा की गेंद पर विराट कोहली ने छक्का जड़ा लेकिन इसी ओवर में कर्ण ने मनदीप (17) को आउट कर दिया। न्यूजीलैंड के गेंदबाज मैक्लेनघन (3/34) ने विराट कोहली (20) को रोहित शर्मा के हाथों कैच कराकर मेहमान टीम को बड़ा झटका दिया।
विज्ञापन
मैक्लेनघन ने आईपीएल के छह मैचों में चौथी बार विराट कोहली को अपना शिकार बनाया। पिछले तीन मैचों में दहाई के अंक में नहीं पहुंच पाए एबी डीविलियर्स ने इस बार टीम के लिए उपयोगी योगदान दिया। उन्होंने 27 गेंदों की अपनी पारी के दौरान तीन चौके और तीन ही छक्के लगाए। क्रुणाल (2/34) ने डीविलियर्स का विकेट लिया। पवन नेगी (35) और केदार जाधव (28) ने छठे विकेट पर 54 रन की अहम साझेदारी की।