IPL 10: लगातार चौथी जीत दर्ज करने की फिराक में पुणे, KKR से है मुकाबला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लगातार तीन जीत हासिल कर चुकी राइजिंग पुणे सुपरजाइंट की बुधवार को आईपीएल में दो बार की चैंपियन कोलकाता नाइटराइडर्स से भिड़ंत होगी। शुरुआत में अंक तालिका में निचले हाफ में चल रही पुणे की टीम तीन जीत के साथ चौथे स्थान पर आ पहुंची है। सोमवार को पुणे ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ तीन रन से रोमांचक जीत हासिल की। डेथ ओवरों में टीम के गेंदबाज बेन स्टोक्स और जयदेव उनादकट ने शानदार गेंदबाजी की।
और पढ़ें IPL 10: विराट क्यों देते हैं इतनी गालियां, गंभीर ने किया खुलासा
सलामी बल्लेबाज राहुल त्रिपाठी की बल्लेबाजी से टीम का अभियान आगे बढ़ा है। महाराष्ट्र के 26 साल के बल्लेबाज ने पिछले तीन मैचों में क्रमश: 31, 59 और 45 रन की पारियां खेली हैं। पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भी सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ नाबाद 61 रन की पारी खेली। कप्तान स्टीव स्मिथ, अजिंक्य रहाणे और मनोज तिवारी भी समय-समय पर उपयोगी पारियां खेलने में सफल रहे हैं। गेंदबाजी विभाग में स्पिनर इमरान ताहिर अब तक दस विकेट ले चुके हैं। बेन स्टोक्स और जयदेव उनादकट ने भी क्रमश: छह और पांच विकेट लिए हैं।
दसवें सीजन में शानदार प्रदर्शन कर रही है केकेआर
दूसरी ओर कोलकाता की टीम इस सीजन में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने में सफल रही है। अंक तालिका में दो हार और पांच जीत के साथ दूसरे स्थान पर चल रही है। अग्रिम मोर्चे पर नेतृत्व करने वाले कप्तान गौतम गंभीर ने शुरुआती दौर में दो अर्द्धशतक लगाए और जब वह योगदान देने में असफल रहे तो रॉबिन उथप्पा और मनीष पांडेय ने बल्ले से जिम्मेदारी संभाली। यूसुफ पठान ने भी दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ 39 गेंदों पर 59 रन की पारी खेली थी। लिहाजा केकेआर के पास एक मजबूत बल्लेबाजी लाइनअप है।
अगर पिछले मैच की बात करें तो केकेआर के गेंदबाजों ने लाजवाब प्रदर्शन कर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम महज 49 रन पर ढेर कर दिया था जो आईपीएल इतिहास में किसी टीम का सबसे न्यूनतम स्कोर है। नाथन कूल्टर नाइल सात मैचों में दस विकेट ले चुके हैं जबकि नाथन कूल्टर नाइल ने तीन मैचों में 08 विकेट लिए हैं। उमेश यादव के पांच मैचों में सात विकेट हैं। चाइनामैन कुलदीप यादव के खाते में भी छह विकेट हैं।
दोनों टीमें इस प्रकार हैं
कोलकाता नाइटराइडर्स : गौतम गंभीर (कप्तान), डेरेन ब्रावो, ट्रेंट बोल्ट, पीयूष चावला, नाथन कूल्टर नाइल, कोलिन डि ग्रैंडहोम, ऋषि धवन, सयान घोष, शाकिब अल हसन, शेल्डन जैक्सन, इशांक जग्गी, कुलदीप यादव, क्रिस वोक्स, क्रिस लिन, सुनील नारायण, मनीष पांडेय, यूसफ पांडेय, अंकित राजपूत, सूर्य कुमार यादव्र, रॉबिन उथप्पा और उमेश यादव।
राइजिंग पुणे सुपरजाइंट: स्टीव स्मिथ (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), अशोक डिंडा, फाफ डू प्लेसिस, मयंक अग्रवाल, अंकित शर्मा, बाबा अपराजित, अंकुश बैंस, रजत भाटिया, दीपक चाहर, राहुल चाहर, डेन क्रिश्चियन, फर्ग्यूसन, इमरान ताहिर, जसकरण सिंह, उस्मान ख्वाजा, सौरभ कुमार, बेन स्टोक्स, वाशिंगटन सुंदर, मिलिंद टंडन, मनोज तिवारी, एडम जांपा, जयदेव उनादकट, ईश्वर पांडेय, राहुल त्रिपाठी और शार्दुल ठाकुर।