फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2017 Match 11 Live Kolkata Knight Riders Vs Kings XI Punjab

KKR vs KXIP: नाइटराइडर्स ने 8 विकेट से जीता मैच

Fri, 14 Apr 2017 06:35 AM IST
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर Updated Fri, 14 Apr 2017 06:35 AM IST
विज्ञापन
IPL 2017 Match 11 Live Kolkata Knight Riders Vs Kings XI Punjab
सुनील नरेन - फोटो : IPL
आईपीएल-10 में गुरुवार को कोलकाता नाइट राइडर्स ने किंग्स इलेवन पंजाब को 8 विकेट से मात दी। 171 रनों के लक्ष्य का पीछे करने उतरी केकेआर ने 21 गेंद रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। कोलकाता के कप्तान गौतम गंभीर ने शानदार 72 रन की पारी खेली। सबको हैरत में डालते हुए ओपनिंग करने आए सुनील नरेन ने 18 गेंदों में 3 छक्कों और 4 चौकों की मदद से 37 रन बनाए। इसके अलावा रॉबिन उथप्पा ने 26 और मनीष पांडे ने 25 रनों का योगदान दिया।
विज्ञापन


गेंद और बल्ले से शानदार खेब दिखाने वाले सुनील नरेन को मैन ऑफ द मैच चुना गया। वहीं पंजाब के गेंदबाजों ने जमकर रन लुटाए। अक्षर पटेल ने 4 ओवर में 36 रन देकर 1 विकेट लिया। वरुण ऐरॉन ने 2 ओवर में 23 दिए और 1 विकेट अपने नाम किया। इसके अलावा पंजाब के सभी गेंदबाजों ने जमकर रन लुटाए और विकेट प्राप्त करने नाकाम रही। केकेआर की टीम बॉलिंग और बैटिंग, दोनों ने ही किंग्स पर इक्कीस साबित हुई।
विज्ञापन


LIVE SCORECARD

पहले बल्लेबाजी करने उतरी किंग्स इलेवन तेज शुरुआत का फायदा नहीं उठा सकी और उसका कोई भी बल्लेबाजी 30 रन भी नहीं बना सका। मनन वोहरा और डेविड मिलर ने सर्वाधिक 28-28 रन बनाए। इसके अलावा हाशिम अमला, ग्लेन मैक्सवेल और रिद्धिमान साहा ने 25-25 का योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए उमेश यादव ने 4 ओवर में 33 रन देकर 4 विकेट चटकाए। यादव ने एक ही ओवर में साहा, अक्षर और मिलर को आउट किया। क्रिस वोक्स ने 3 ओवर में 30 रन देकर 2 विकेट चटकाए। इसके अलावा पीयूष चावला, सुनील नरेन और कॉलिन डि ग्रैंडहोम को भी 1-1 सफलता मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed