{"_id":"591c823a4f1c1bd520f23347","slug":"ipl-2017-eliminator-if-rain-continues-sunrisers-will-reach-in-to-qualifier-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"KKRvsSRH: बारिश जारी रही तो फिरेगा कोलकाता के अरमानों पर पानी ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
KKRvsSRH: बारिश जारी रही तो फिरेगा कोलकाता के अरमानों पर पानी
amarujala.com- Written by: नवीन चौहान
Updated Thu, 18 May 2017 02:32 AM IST
विज्ञापन
केकेआर बनाम हैदराबाद
- फोटो : IPL official web
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंगलोर में हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेले जा रहे आईपीएल दस के एलिमिनेटर मुकाबले में बारिश की वजह से खेल रोक दिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 128 रन बनाए। लेकिन बारिश के कारण कोलकाता की पारी शुरु नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
यदि बारिश जारी रहती है और मैच रद्द हो जाता है तो कोलकाता के फाइनल में पहुंचने के अरमानों पर पानी फिर जाएगा। कोलकाता अंक तालिका में 16 अंक के साथ चौथे पायदान पर है वहीं हैदराबाद के 17 अंक हैं और वह तीसरे पायदान पर है। दोनों ही टीमों ने लीग में 14 में से 8-8 मैच जीतने में सफल हुई लेकिन हैदराबाद को 1 अतिरिक्त अंक बैंगलोर में आरसीबी के खिलाफ बारिश की वजह से मैच रद्द होने के कारण मिला। जिसके कारण वह कम रन औसत के बावजूज तीसरे पायदान पर है। ऐसे में उसे ज्यादा अंक का फायदा मिलेगा और दूसरे क्वालीफायर में पहुंच जाएगी जहां 19 मई को उसका मुकाबला पहले क्वालीफायर में पुणे से मात खाने वाली मुंबई से होगा।
विज्ञापन
ये हैं अंतिम चार स्थितियां
यदि खेल रात 11.52 तक शुरु हो जाता है तो 20 ओवर का खेल हो सकता है।
यदि यदि खेल 12:58 बजे शुरु होता हो तो 5 ओवर का मैच खेला जाएगा। जिसमें केकेआर को 41 रन बनाने होंगे।
यदि इसके बाद भी मैच नहीं हो पाता है तो सुपर ओवर के लिए रात 01:20 तक इंतजार किया जाएगा।
यदि किसी भी स्थिति में खेल नहीं हो पाएगा उसी स्थिति में ज्यादा अंक की वजह से हैदराबाद क्वालीफायर में पहुंच जाएगी और कोलकाता के तीसरी बार खिताब जीतने के अरमानों पर पानी फिर जाएगा।
विज्ञापन