{"_id":"611e138737afc35a2c269d41","slug":"ipl-14-delhi-capitals-will-leave-for-uae-on-saturday-for-2nd-league-of-indian-premier-league-14th-season","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL 2021: दिल्ली कैपिटल्स 21 अगस्त को होगी रवाना, यूएई में जुड़ेंगे टीम के अधिकतर खिलाड़ी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2021: दिल्ली कैपिटल्स 21 अगस्त को होगी रवाना, यूएई में जुड़ेंगे टीम के अधिकतर खिलाड़ी
Thu, 19 Aug 2021 01:47 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Thu, 19 Aug 2021 01:47 PM IST
सार
दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) शनिवार यानी 21 अगस्त को आईपीएल 14 के लिए यूएई रवाना होगी। टीम के स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर पहले से ही यूएई में अपने फिटनेस कोच के साथ मौजूद हैं और बाकी की खिलाड़ी भी जल्दी ही डीसी से जुड़ेंगे।
विज्ञापन
दिल्ली कैपिटल्स
- फोटो : delhicapitals.in
विस्तार
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 14वें संस्करण का दूसरा चरण एक महीने बाद यूएई में शुरू होने जा रहा है। भारत की इस चर्चित टी-20 लीग को लेकर बीसीसीआई भी अपनी तैयारियों में लगी हुई है। इसके लिए अलग-अलग फ्रैंचाइजियों ने यूएई पहुंचना भी शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) शनिवार यानी 21 अगस्त को रवाना होगी।
विज्ञापन
टीम के स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर पहले से ही यूएई में अपने फिटनेस कोच के साथ मौजूद हैं और बाकी की खिलाड़ी भी जल्दी ही डीसी से जुड़ेंगे।
समाचार एजेंसी एएनआई ने डीसी के एक अधिकारी के हवाले से बताया कि टीम शनिवार की सुबह यूएई के लिए उड़ान भरेगी। टीम दिल्ली से कुछ घरेलू खिलाड़ियों और अधिकारियों के साथ जाएगी। घरेलू खिलाड़ी पहले से ही राष्ट्रीय राजधानी में क्वारंटीन हैं और यूएई में भी एक हफ्ते के लिए क्वारंटीन होंगे। इसके बाद खिलाड़ियों का कैंप भी शुरू होगा।
विज्ञापन
अधिकारी के मुताबिक, 'श्रेयस यूएई में मौजूद हैं जबकि भारत, दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों के बाद टीम से जुड़ेंगे। टीम की कप्तानी को लेकर भी स्थिति अभी साफ नहीं है। टीम प्रबंधन ने अभी तक इस बात पर फैसला नहीं किया है कि पंत और अय्यर में कौन कप्तानी करेगा।
विज्ञापन
बता दें कि बीसीसीआई ने इस बात संक्रमित खिलाड़ियों के कांटेक्ट ट्रेसिंग के लिए बबल इंटीग्रिटी अफसर की तैनाती की है। बोर्ड ने कोरोना महामारी को ध्यान में ध्यान में रखते हुए 46 पन्नों की एडवाइजरी जारी की है।
बात करें अन्य टीमों की तो मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स यूएई पहुंच चुकी हैं। हालांकि इन दोनों टीमों के कई खिलाड़ी भी अभी यूएई नहीं पहुंचे हैं। गौरतलब है कि आईपीएल के 14वें सीजन का दूसरा चरण 19 सितंबर दुबई में शुरू होगा।