फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 11 to begin on 6th April 2018 with opening ceremony in Mumbai

IPL 11: हो गया साफ कब और कहां खेला जाएगा पहला और आखिरी मैच

Mon, 22 Jan 2018 07:32 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 22 Jan 2018 07:32 PM IST
विज्ञापन
IPL 11 to begin on 6th April 2018 with opening ceremony in Mumbai
आईपीएल 2018 - फोटो : File
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2018 के पहले और आखिरी मैच की तारीख की घोषणा हो चुकी है। आईपीएल के 11वें सीजन का उद्घाटन 6 अप्रैल को मुंबई में होगा और पहला मैच अगले दिन यानी 7 अप्रैल को मुंबई में ही खेला जाएगा। 27 मई को 11वें आईपीएल सीजन का फाइनल मुकाबला भी मुंबई में ही खेला जाएगा। 
विज्ञापन


आईपीएल के शुरुआती कार्यक्रम के बारे में यह जानकारी आईपीएल कमिश्नर राजीव शुक्ला ने सोमवार को दी। 
विज्ञापन

 

बता दें कि इस सीजन में गुजरात लायन्स और राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स की जगह पर दो साल का प्रतिबंध खत्म करके लौट रही चैन्नई सुपरकिंग्स और राजस्थान रॉयल्स लेंगे। 


आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने इस बार मैचों के समय को लेकर भी बड़ी फैसला लिया है। राजीव शुक्ला ने कहा, 'रात 8 बजे शुरू होने वाले मुकाबलों का सीधा प्रसारण अब 7 बजे से होगा वहीं 4 बजे वाले मुकाबले अब शाम 5:30 खेले जाएंगे। 

बता दें कि आईपीएल 2018 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 27 और 28 जनवीर को बेंगलुरु में होगी। इसमें 578 खिलाड़ियों पर बोली लगाई जाएगी। आईपीएल में जिन 578 खिलाड़ियों पर बोली लग रही है उसमें 360 भारतीय खिलाड़ी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed